Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में 7 माह के बच्चे का अपहरण, 30 घंटे में पुलिस ने किया बरामद

Summer Express, पानीपत। पानीपत पुलिस की सीआईए-2 टीम ने सात महीने के मासूम बच्चे के अपहरण के मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को उत्तर प्रदेश के एटा जिले से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अपहरण के करीब 30 घंटे के भीतर बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सिद्धपुरा निवासी सलमान और आजाद तथा एटा जिले के करथला निवासी मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मुकेश ने बच्चे को खरीदने के लिए करीब एक लाख रुपये में सौदा किया था। मुकेश एक कारोबारी है और शादी के कई वर्षों बाद भी संतान नहीं होने के कारण उसने सलमान और आजाद को बच्चा लाने के लिए कहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुछ समय तक पानीपत में रह रहे थे। इस दौरान उन्होंने काला आंब क्षेत्र की झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों के बच्चों की रेकी की। योजना के तहत , आरोपियों ने सात महीने के बच्चे का अपहरण कर लिया और बाइक पर सवार होकर सीधे उत्तर प्रदेश के एटा की ओर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह के निर्देश पर सीआईए-2 प्रभारी वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। साइबर सेल की मदद से आरोपियों की लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम तुरंत उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान सलमान गिर गया, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। पुलिस ने मौके पर ही सलमान और आजाद को काबू कर लिया और बाद में मुकेश को भी गिरफ्तार कर लिया। बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

अपने बेटे को वापस पाकर मां काजल भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके “कलेजे के टुकड़े” को सुरक्षित वापस दिलाकर उन्हें नई जिंदगी दी है। उन्होंने कहा कि बेटे के अपहरण के बाद वह पूरी रात सो नहीं पाईं और हर पल डर बना रहा कि कहीं बच्चा वापस मिलेगा या नहीं। बेटे को फिर से गोद में लेने का पल उनके लिए किसी चमत्कार से कम नहीं था।

करीब 30 घंटे बाद बेटे के मिलने पर मां की आंखों से खुशी के आंसू थम नहीं रहे थे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.