Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला सिविल अस्पताल में खामियां, निरीक्षण में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव नाराज

Summer Express, पंचकूला। हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बुधवार को सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की साफ-सफाई, स्टाफ की लापरवाही और मरीजों को मिल रही सुविधाओं में कई खामियां सामने आईं, जिस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

अस्पताल पहुंचते ही मंत्री ने पीएमओ डॉ. चौहान के साथ विभिन्न विभागों का दौरा किया। सबसे पहले उन्होंने इमरजेंसी और लेबर रूम क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां पहुंचते ही उन्होंने देखा कि सफाई कर्मचारी उसी समय सफाई में जुटे हुए थे। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि अस्पताल में नियमित रूप से साफ-सफाई होनी चाहिए, न कि केवल निरीक्षण के समय।

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि लेबर रूम के आसपास कुछ स्टाफ सदस्य और अन्य लोग बिना मास्क लगाए और जूतों पर कवर पहने बिना ही घूम रहे थे। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने मौके पर ही कर्मचारियों को मास्क पहनने और जूता कवर लगाने के निर्देश जारी किए।

स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। उन्होंने वास्तविक स्थिति जानने के लिए अपने स्टाफ के सदस्यों को अलग-अलग दवा काउंटरों पर भेजकर यह जांच करवाई कि मरीजों को जरूरी दवाएं मिल रही हैं या नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों को समय पर दवाएं मिलना बेहद जरूरी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

इस दौरान मंत्री ने नर्सिंग प्रशिक्षण ले रही छात्राओं और अस्पताल में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों से सीधे फीडबैक लेते हुए इलाज के दौरान आ रही समस्याओं के बारे में पूछा। कई मरीजों ने मंत्री के सामने अपनी परेशानियां भी रखीं।

मंत्री ने नर्सिंग स्टाफ की उपस्थिति को लेकर भी सख्ती दिखाई। उन्होंने नर्सिंग सिस्टर का उपस्थिति रजिस्टर मंगवाकर जांच के निर्देश दिए और कहा कि ड्यूटी में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री रजिस्ट्रेशन काउंटर पर भी पहुंचीं और वहां लाइन में खड़े मरीजों से बातचीत की। एक महिला मरीज ने बताया कि पेट दर्द की शिकायत के बावजूद उसे पर्ची बनवाने के लिए काफी देर तक लाइन में इंतजार करना पड़ रहा है। इस पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों को लंबी कतारों में खड़ा न रहना पड़े, इसके लिए व्यवस्था में सुधार किया जाए।

गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने भी अस्पताल का दौरा कर यहां की बदहाल व्यवस्था और गंदगी को लेकर नाराजगी जताई थी। उन्होंने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री और मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजी थी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नालागढ़ में 14 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू, 10 पदों पर होगी भर्ती

Summer express/शिमला-: जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए 14 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह साक्षात्कार शिवा इंटरनेशनल, गांव एवं डाकघर मंझोली, तहसील नालागढ़, जिला सोलन में सुबह 11 बजे शुरू होगा।जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू के...

अंबाला में बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, 28 से 30 सितंबर तक फिर कामकाज रहेगा ठप

summer express , अंकुर कपूर,अंबाला। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को देशभर के 12 राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी एक दिवसीय हड़ताल पर रहे। अंबाला में भी बैंक कर्मचारियों ने इंडियन बैंक, निकोलसन रोड के सामने एकत्र होकर सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न...

गोठड़ा में युवक की हत्या, पांच नामजद आरोपियों पर केस दर्ज  

summer express , भिवानी। गांव गोठड़ा में 41 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक के पिता की शिकायत पर लोहारू थाना पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण...

रोहतक में नर्सरी में चोरी, सोते कर्मचारियों के मोबाइल-नकदी ले गए चोर

summer express , रोहतक। दिल्ली रोड स्थित यासीन नर्सरी में देर रात चोरों ने कर्मचारियों की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। बदमाश उस कमरे में दाखिल हुए, जहां नर्सरी के कर्मचारी सो रहे थे। चोरों ने कमरे से मोबाइल फोन, नकदी समेत अन्य कीमती सामान चोरी किया और बिना किसी को...

मातृ-शिशु अस्पताल पर नूरपुर की सियासत गरमाई, विधायक निक्का ने अजय महाजन पर साधा निशाना

Summer express/नूरपुर,संजीव-:नूरपुर में मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने पूर्व विधायक अजय महाजन पर तीखा हमला बोला है। निक्का ने अस्पताल के काम का श्रेय लेने की होड़ का आरोप लगाते हुए सवाल उठाया कि जब प्रदेश में चार साल तक कांग्रेस की सरकार रही,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.