Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में बड़ी कार्रवाई: STF ने दबोचे दो बदमाश, तीन अवैध हथियार बरामद

Summer Express, करनाल। हरियाणा में अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की करनाल यूनिट को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ ने नाकाबंदी के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से तीन अवैध पिस्तौल बरामद की गई हैं। पुलिस को आशंका है कि दोनों आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ की टीम दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच करनाल के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस उन्हें अदालत में पेश करने की तैयारी कर रही है। एसटीएफ आरोपियों से पूछताछ के लिए उनका पुलिस रिमांड लेने का प्रयास करेगी, ताकि उनसे जुड़े अन्य अपराधों और संभावित योजनाओं का खुलासा किया जा सके।

एसटीएफ टीम के सदस्य परवीन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक करनाल जिले के रेर गांव का रहने वाला है, जबकि दूसरा आरोपी जींद जिले के राम राय गांव का निवासी है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इनके खिलाफ पहले कितने मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के बाद उनके नेटवर्क और संभावित आपराधिक गतिविधियों के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.