Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैश्विक तनाव के बीच संयम की अपील,करनाल में विधानसभा अध्यक्ष ने जताया भरोसा

Summer Express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल  |  अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने लोगों से संयम और भरोसा बनाए रखने की अपील की है। उनका कहना है कि ऐसे समय में अफवाहों से दूर रहकर समझदारी और धैर्य के साथ स्थिति का सामना करना सबसे जरूरी है।

मजबूत नेतृत्व पर जताया विश्वास :

करनाल पहुंचे हरविंद्र कल्याण ने कहा कि देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में एक मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला हुआ है। उनके नेतृत्व में भारत वैश्विक स्तर पर आने वाली हर चुनौती का मजबूती और आत्मविश्वास के साथ सामना कर रहा है।

दुनिया भर में दिख रहा युद्ध का असर :

उन्होंने कहा कि इस समय दुनिया के कई देशों में चल रहे युद्ध और तनाव का असर पूरी दुनिया पर दिखाई दे रहा है। तेल की कीमतों में बढ़ोतरी और आर्थिक दबाव इसका बड़ा उदाहरण हैं, जिनका प्रभाव अलग-अलग देशों में महसूस किया जा रहा है।

अफवाहों से दूर रहने की अपील :

हरविंद्र कल्याण ने लोगों से कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में घबराने की जरूरत नहीं है। कठिन हालात में संयम, विश्वास और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन ही देश को मजबूत बनाता है।

कोरोना काल की दिलाई याद :

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान भी भारत ने मजबूत नेतृत्व और बेहतर प्रबंधन के दम पर हालात को संभालते हुए दुनिया के सामने एक उदाहरण पेश किया था।

LPG संकट को लेकर सरकार पर निशाना :

वहीं दूसरी ओर करनाल पहुंचे हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने घरेलू LPG सिलेंडर को लेकर सरकार को घेरते हुए कहा कि इस समय लोग गैस की भारी किल्लत से जूझ रहे हैं।

शादी वाले घर भी परेशान :

मीडिया से बातचीत में हुड्डा ने कहा कि कई घरों में शादियां हैं, लेकिन सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

सरकार से भरोसा दिलाने की मांग :

हुड्डा ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह जनता में भरोसा पैदा करे और स्पष्ट करे कि LPG की पर्याप्त उपलब्धता है, ताकि लोगों की चिंता दूर हो सके।

राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया :

राज्यसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि फिलहाल तैयारी चल रही है और संभावना है कि एक सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस के खाते में जा सकती है।

चौटाला के बयान पर टिप्पणी से परहेज :

वहीं ओम प्रकाश चौटाला के एक बयान पर प्रतिक्रिया मांगने पर हुड्डा ने कहा कि उन्होंने वह बयान नहीं देखा है, इसलिए इस पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.