Facebook-f Youtube X-twitter

गुरु चरण यात्रा में शामिल हुए सीएम नायब सिंह सैनी

फरीदाबाद | दिल्ली के गुरुद्वारा मोतीबाग साहिब से शुरू होकर तख्त श्री हरमंदिर साहिब, पटना तक जाने वाली ‘चरण सुहावे गुरु चरण यात्रा’ शुक्रवार को औद्योगिक नगरी फरीदाबाद पहुँची। इस पवित्र यात्रा में शामिल होने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी फरीदाबाद पहुँचे।

यात्रा बृहस्पतिवार रात बदरपुर बार्डर से फरीदाबाद में प्रवेश कर सेक्टर 37 होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सेक्टर 15 में कुछ समय के लिए रुकी। इसके बाद मध्यरात्रि को यात्रा गुरुद्वारा दरबार साहिब पहुँची। इस यात्रा में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज और खालसा की माता साहिब कौर के पवित्र जोड़े को साथ लाया गया। मार्ग में गुरु की संगत ने जगह-जगह इस पवित्र यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत किया।

यात्रा का अगला पड़ाव गुरुद्वारा दरबार साहिब एनआईटी नंबर पांच रहा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी यात्रा में शामिल हुए। अब यह पवित्र यात्रा आगरा के लिए रवाना होगी। औद्योगिक नगरी की संगत अभी जोड़ा साहिब के दर्शन कर रही है।

सीएम नायब सिंह सैनी का संदेश

गुरुद्वारा दरबार साहिब में संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “आज औद्योगिक नगरी धन्य हुई है। गुरु गोबिंद सिंह जी के जोड़े के दर्शन का सौभाग्य मिला, और उनके चरणों की धूल यहां पड़ी है।”

सीएम ने आगे कहा, “गुरु जी की वीरता और कुर्बानी पर हर भारतवासी को गर्व है। उन्होंने क्रूर मुगलों के खिलाफ संघर्ष किया और चार साहिबजादों समेत अपने पूरे परिवार का बलिदान दिया। विश्व में ऐसी मिसाल कहीं नहीं मिलती।” इस अवसर पर मुख्यमंत्री सिख वेशभूषा में नजर आए और यात्रा में शामिल संगत का अभिवादन किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

महिला आरक्षण विधेयक के साथ डिलिमिटेशन जोड़ने पर विपक्ष का विरोध: देवेंद्र जग्गी

राहुल चावला, धर्मशाला-:महिला आरक्षण विधेयक को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता देवेंद्र जग्गी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने इस विधेयक के साथ डिलिमिटेशन (सीमांकन) का मुद्दा भी जोड़ दिया, जिसका विपक्ष ने विरोध किया। जग्गी ने कहा कि यदि केवल महिला आरक्षण विधेयक पर ही चर्चा होती, तो यह आसानी...

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार

पहले वन मित्र, अब सहायक वन रक्षक के नाम पर भर्ती कर कर्मचारियों को बांटने का काम कर रही सुक्खू सरकार मंडी,धर्मवीर- बीते रोज प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसले सहायक वन रक्षक भर्ती का विरोध हो गया है। वन अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने इस भर्ती का विरोध करते हुए सुक्खू...

अवैध खनन विवाद पर सियासत तेज: कांग्रेस ने भाजपा पर लगाए दबाव के आरोप, निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

हमीरपुर,अरविंद-:जिले में सामने आए अवैध खनन मामले को लेकर राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा नेताओं पर जांच को प्रभावित करने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि इस मामले में कानून से ऊपर कोई नहीं है और...

रिटायरमेंट कॉलोनियों में बढ़ेगा FAR, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Summer Express, चंडीगढ़। शहरी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित की जा रही रिटायरमेंट कॉलोनियों को लेकर राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब इन कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो (FAR) को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 तक करने की अनुमति दी जाएगी। यह बढ़ोतरी हस्तांतरणीय विकास अधिकार (TDR) के माध्यम से लागू होगी।...

डलहौजी के नगाली क्षेत्र में संदिग्ध वस्तु मिलने से फैली दहशत, सेना ने संभाली स्थिति

चंबा,मंजूर पठान-:डलहौजी उपमंडल के नगाली क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलाड़ी गांव के पास शीतला माता मंदिर के नीचे एक संदिग्ध वस्तु मिलने की खबर सामने आई। यह सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गए। बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत नगाली के प्रधान शुभम कुमार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.