Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: भाजपा-कांग्रेस ने बांटी सीटें, निर्दलीय सतीश नांदल एक वोट से चूके

Summer Express, चंडीगढ़ | हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव के परिणाम करीब सवा नौ घंटे बाद घोषित किए गए, जिसमें भाजपा और कांग्रेस ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की। भाजपा के संजय भाटिया और कांग्रेस के कर्मवीर सिंह बौद्ध विजयी रहे, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल बेहद मामूली अंतर से हार गए।

चुनाव में संजय भाटिया को 28.66 वोट, कर्मवीर बौद्ध को 28 वोट और सतीश नांदल को 26.34 वोट मिले। मतदान के दौरान कुल पांच वोट रद्द हुए, जिनमें कांग्रेस के चार और भाजपा का एक वोट शामिल था। वहीं, कांग्रेस के पांच विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग भी सामने आई।

90 सदस्यीय विधानसभा में से 88 विधायकों ने मतदान किया, जबकि इनेलो के दो विधायकों ने वोटिंग से दूरी बनाए रखी।

मतदान के बाद भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप भी देखने को मिले। दोनों दलों ने एक-दूसरे के विधायकों पर मतपत्र की गोपनीयता भंग करने के आरोप लगाए। जांच के बाद चुनाव आयोग ने भाजपा के मंत्री अनिल विज और कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल के वोट को वैध माना, जबकि कांग्रेस विधायक परमवीर सिंह का वोट नियमों के उल्लंघन के कारण रद्द कर दिया गया।

चुनाव परिणाम को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज रही। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इनेलो पर कांग्रेस की अप्रत्यक्ष मदद का आरोप लगाया, वहीं नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर जनता द्वारा जवाब देने की बात कही। कांग्रेस प्रभारी बीके हरिप्रसाद ने ऐसे विधायकों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।

चुनाव के नतीजे काफी हद तक एक वोट पर निर्भर रहे। यदि कांग्रेस विधायक भरत सिंह बेनीवाल का वोट रद्द हो जाता, तो परिणाम पूरी तरह बदल सकता था और निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल जीत दर्ज कर सकते थे।

इनेलो ने इस चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं किया। पार्टी नेताओं ने इसे जनता की भावना के अनुरूप लिया गया निर्णय बताया।

मतदान से लेकर मतगणना तक पूरे घटनाक्रम में राजनीतिक हलचल बनी रही। देर रात शुरू हुई मतगणना के दौरान कांग्रेस खेमे में तनाव का माहौल रहा, खासकर तब जब शुरुआती चरण में उनके चार वोट रद्द होने की खबर आई। हालांकि अंततः कांग्रेस अपनी सीट बचाने में सफल रही।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.