Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा: झूठे वादों पर प्लॉट बेचने वाली कंपनी को 20.46 लाख लौटाने का आदेश

Summer Express,चरखी दादरी | हरियाणा में झूठे वादों के जरिए निवेशकों से पैसा लेने वाली फरीदाबाद की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को उपभोक्ता आयोग ने बड़ा झटका दिया है। चरखी दादरी जिला उपभोक्ता शिकायत निवारण आयोग ने कंपनी को आदेश दिया है कि वह 20.46 लाख रुपये 5 प्रतिशत ब्याज सहित और 10,000 रुपये अतिरिक्त मुआवजा निवेशक को लौटाए।

यह मामला गांव बेरला निवासी निशा रानी से जुड़ा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने उन्हें 160 गज का आवासीय प्लॉट खरीदने के लिए प्रलोभित किया। कंपनी ने अपनी वेबसाइट, वीडियो और ब्रोशर के माध्यम से यह भरोसा दिलाया कि प्रोजेक्ट पूरी तरह वैध है और सभी जरूरी मंजूरियां प्राप्त हैं।

विश्वास में आकर शिकायतकर्ता ने पूरी राशि जमा कर दी, लेकिन भुगतान के 24 महीने बाद भी प्लॉट आवंटित नहीं किया गया। लगातार संपर्क करने के बावजूद कंपनी की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जब उन्होंने अपनी राशि वापस मांगी, तो कंपनी ने दो बार चेक जारी किए, लेकिन दोनों बाउंस हो गए। पहला चेक जून 2024 में 20 लाख रुपये का और दूसरा दिसंबर 2024 में 20.46 लाख रुपये का था, जिसे बैंक ने अस्वीकृत कर दिया।

कंपनी आयोग के समक्ष पेश नहीं हुई, जिसके चलते आयोग ने एकपक्षीय सुनवाई करते हुए फैसला सुनाया। आयोग के अध्यक्ष मंजीत सिंह नरियाल ने स्पष्ट किया कि कंपनी को 45 दिनों के भीतर पूरी राशि 5 प्रतिशत ब्याज सहित लौटानी होगी। यदि निर्धारित समय में भुगतान नहीं किया गया, तो यह राशि 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से बढ़ जाएगी।

उपभोक्ता आयोग ने इस निर्णय के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया है कि आवश्यक मंजूरियां प्राप्त किए बिना प्रोजेक्ट के विकास के झूठे दावे करना अनुचित व्यापार प्रथा है और निवेशकों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सावन-तीज से पहले सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई : 13 सैंपल सील, 28 किलो घेवर नष्ट

Summer express, सोनीपत। सावन और तीज के त्योहारों के मद्देनजर बाजारों में घेवर की बढ़ती मांग को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गोहाना रोड और आसपास के क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे संचालित घेवर विक्रेताओं और विभिन्न मित्र मंडलियों की दुकानों पर छापेमारी कर देसी घी, मावा और घेवर के...

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.