Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हारट्रॉन के उन्नत स्किल सेंटर युवाओं का बदलेंगे भविष्य

Summer Express,चंडीगढ़ | हरियाणा में अब गांव-गांव तक आधुनिक तकनीकी प्रशिक्षण की सुविधा उपलब्ध होने लगी है। राज्य सरकार की पहल हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रॉनिक्स डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (हारट्रॉन) के माध्यम से 79 अत्याधुनिक स्किल सेंटर संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता, साइबर सुरक्षा, बिग डाटा, इंटरनेट ऑफ थिंग्स और वेब एवं मोबाइल तकनीकों में प्रशिक्षित करना है। इन केंद्रों के जरिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मुहैया कराए जा रहे हैं।

हारट्रॉन की इस पहल के तहत अब तक 86 केंद्रों का आवंटन किया गया है, जिनमें से 34 शहरी क्षेत्रों और 52 उपमंडल व ग्रामीण क्षेत्रों में हैं। अगस्त 2025 से लगभग 1,600 छात्रों ने प्रशिक्षण शुरू किया है। केंद्रों का चयन पारदर्शी निविदा प्रणाली के जरिए किया गया है और सभी पाठ्यक्रम राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किए गए हैं। प्रशिक्षण की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल प्रणाली पर आधारित है, जिससे गुणवत्ता, निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित होती है।

इस योजना में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए फेलोशिप और सहायता कार्यक्रम भी शामिल हैं। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत वित्त पोषित यह पहल छात्रों को शिक्षा में प्रोत्साहन देती है। प्रदर्शन और परिणामों के आधार पर छात्रों, प्रशिक्षकों और केंद्रों को पुरस्कार और सम्मान भी दिया जाएगा। साथ ही रोजगार संपर्क प्रकोष्ठ की स्थापना के जरिए प्रशिक्षित युवाओं को नौकरी से जोड़ने की व्यवस्था भी की गई है।

हारट्रॉन के उन्नत कौशल केंद्र अब युवाओं के लिए केवल शिक्षा का स्रोत नहीं रह गए हैं, बल्कि यह उनकी भविष्य की दिशा और रोजगार योग्यता को मजबूत करने का केंद्र बन चुके हैं। इस योजना से हरियाणा के युवाओं को तकनीकी कौशल और रोजगार दोनों में नई पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...

सोनीपत में 25 हजार रिश्वत लेते गिरदावर गिरफ्तार, एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

summer express , सोनीपत। जमीन की सनद तकसीम की कार्रवाई आगे बढ़ाने के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की सोनीपत टीम ने  शाम गिरदावर राजेश मलिक को गिरफ्तार किया। एसीबी ने यह कार्रवाई पुरानी तहसील परिसर में की। आरोपी से रिश्वत की रकम भी बरामद कर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.