Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कालांवाली में ट्रांसफार्मर में आग, व्हीलचेयर पर बैठे साधु झुलसे

Summer Express,कालांवाली। शहर की डाक्टर मार्केट के पास मुख्य सड़क पर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में ट्रांसफार्मर के पास व्हीलचेयर पर बैठे एक व्यक्ति के झुलसने की सूचना है, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाकर आग से बाहर निकाला।

घटना के बाद सहारा क्लब की एंबुलेंस की मदद से घायल व्यक्ति को कालांवाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे आगे के इलाज के लिए सिरसा रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति एक साधु है, जो शहर में भिक्षा मांगकर अपना गुजारा करता था। उसकी पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है।

ट्रांसफार्मर में लगी आग की लपटें काफी तेज थीं, जिससे आसपास का इलाका प्रभावित हुआ। स्थिति को देखते हुए दुकानदारों ने एहतियात के तौर पर अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और सुरक्षित दूरी बना ली। वहीं, पास में लगी फास्ट फूड की रेहड़ियों को भी तत्काल वहां से हटा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली निगम और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। इसके बाद बिजली सप्लाई बंद कराई गई और दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस हादसे के कारण शहर के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति भी बाधित रही, जिससे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग के जेई केवल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार साधु द्वारा ट्रांसफार्मर के पास स्थित लोहे की जाली के अंदर जाने और तारों से छेड़छाड़ के कारण यह घटना हुई, जिसके चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

होशियारपुर जेल में गैंगस्टर आशीष चोपड़ा की मौत, फिरोजपुर तिहरे हत्याकांड का था मुख्य आरोपी

Summer express, फिरोजपुर। पंजाब की होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर भुवनेश चोपड़ा उर्फ आशीष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से बीमार था। मंगलवार रात उसकी तबीयत बिगड़ने पर उसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मामले की...

कोच्चि मर्सिडीज हादसे में बड़ी कार्रवाई : पुलिस कमिश्नर हटाए गए, चार पुलिसकर्मी निलंबित

Summer express, कोच्चि। केरल के कोच्चि में 17 वर्षीय किशोर से जुड़े मर्सिडीज-बेंज सड़क हादसे के मामले में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठने के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। कोच्चि सिटी पुलिस कमिश्नर कालीराज महेश कुमार को पद से हटा दिया गया है। वहीं, मामले में कथित लापरवाही के आरोप में चार...

करवा चौथ पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी मिलेगी छुट्टी, हिमाचल सरकार का बड़ा फैसला

Summer express/शिमला, संजू :हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ के अवसर पर अब महिलाओं के साथ पुरुषों को भी सरकारी छुट्टी का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इस संबंध में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। प्रदेश सरकार की ओर से करवा चौथ के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित किए जाने से सरकारी कर्मचारियों को...

अंबाला में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर : एक साल के बच्चे की मौत, मां गंभीर

Summer express, अंबाला। अंबाला सिटी मार्ग पर जंडली पुल के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार परिवार हादसे का शिकार हो गया। दुर्घटना में एक साल के मासूम आर्यन की मौत हो गई, जबकि उसकी मां मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए...

भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

Summer express, भिवानी। हरियाणा के भिवानी शहर के नया बाजार क्षेत्र में देर रात एक फर्नीचर शोरूम के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। इस घटना में लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। राहत की बात...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.