Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संतोखगढ़ में गैस टैंकर और टिप्परों की भीषण टक्कर, तीन घायल, पुल पर मचा हड़कंप

Summer Express,राकेश, संतोखगढ़ | संतोखगढ़ क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार सुबह स्वानदी पुल पर एक एलपीजी गैस टैंकर और दो टिप्परों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में तीनों वाहनों के चालक घायल हो गए, जबकि बड़ा हादसा होने से बाल-बाल टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद तीनों वाहन चालक गाड़ियों के अंदर फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और वाहनों को तोड़कर ड्राइवरों को बाहर निकाला।

घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के चलते स्वानदी पुल पर कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह बाधित रहा और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात को सुचारू करवाया।

गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार रात को भी संतोखगढ़ के गौशाला चौक पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा था, जिसमें भारी नुकसान हुआ था, हालांकि उस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई थी।

लगातार हो रहे इन हादसों ने स्थानीय लोगों और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग उठ रही है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लगाई जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...

परगट अपने पुराने कार्यकाल का हिसाब दें : हरपाल चीमा

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। आप के वरिष्ठ नेता और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष परगट सिंह के पुराने राजनीतिक कार्यकाल पर सवाल उठाते हुए उनसे जवाब...

पंजाब कांग्रेस में अनुशासन पर होगी सख्ती परगट सिंह के समर्थन में उतरे वेणुगोपाल

समर न्यूज। चंडीगढ़ पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने प्रदेश संगठन में एकजुटता और अनुशासन को प्राथमिकता देने के संकेत दिए हैं। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह का समर्थन करते हुए पार्टी नेताओं को स्पष्ट संदेश दिया कि...

चुनाव ड्यूटी से हटेंगे गृह जिले में तैनात अफसर

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भारत निर्वाचन आयोग ने अधिकारियों की तैनाती और तबादलों को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत चुनाव प्रक्रिया से सीधे या परोक्ष रूप से जुड़े उन अधिकारियों को संबंधित जिले से हटाना होगा, जो अपने गृह जिले में तैनात हैं या...

विधानसभा में पानी पर पांच प्रस्ताव पेश, यमुना के लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की मांग

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के आखिरी दिन मंगलवार को नदी जल अधिकारों और राज्य के हितों से जुड़े आठ प्रस्ताव सर्वसमति से पेश किए गए। इनमें पांच प्रस्ताव पानी से जुड़े थे। यमुना के पानी में पंजाब की हिस्सेदारी का दावा, पाकिस्तान की ओर जा रहे पानी के इस्तेमाल के लिए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.