Facebook-f Youtube X-twitter

कालाअंब उद्योग में ऑटोक्लेव धमाका: पांच मजदूर घायल, प्रबंधन पर केस दर्ज

Summer express,कालाअंब  |औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के जोहड़ों में वाहनों के सेफ्टी ग्लास बनाने वाले एक उद्योग में बड़ा हादसा हो गया, जहां ऑटोक्लेव (दाबयुक्त भाप मशीन) में जोरदार धमाका हुआ। इस घटना में पांच मजदूर घायल हो गए, जबकि धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि मशीन का एक हिस्सा छत को तोड़ते हुए करीब 500 मीटर दूर सड़क पर जा गिरा। वहीं दूसरा भारी हिस्सा दीवार तोड़कर बाहर आ गया।

जानकारी के अनुसार, अचानक हुए इस धमाके के बाद पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय ऑटोक्लेव के पास काम कर रहे मजदूर मनीष कुमार (बिलासपुर, हरियाणा), सुखबीर (पालियों), चेतन (सढ़ौरा, हरियाणा), प्रेम (बिहार) और सूरज (उत्तर प्रदेश) टीन शेड के नीचे दब गए, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं।

घायलों को पहले नजदीकी निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन रेफर किया गया। चिकित्सकों के अनुसार उपचार के बाद सभी मजदूरों को छुट्टी दे दी गई।

हादसे के बाद प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच के बाद तकनीकी पहलुओं की भी जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने उद्योग प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

उद्योग प्रबंधन का कहना है कि इस हादसे में उन्हें तीन करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रबंधन के अनुसार घटना के तुरंत बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया था। फिलहाल धमाके के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है और जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.