Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा पुलिस का अभियान, बिना नंबर और HSRP वाहनों पर 538 चालान

Summer Express,राहुल चावला , धर्मशाला। जिला कांगड़ा पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर सख्ती दिखाई है। एक सप्ताह तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 538 चालान किए हैं, जिनमें 332 चालान बिना नंबर प्लेट और 206 चालान हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न होने पर किए गए।

जानकारी के अनुसार, जिले में कई स्थानों पर ऐसे वाहन देखे जा रहे थे जो या तो बिना नंबर प्लेट के चल रहे थे या फिर नंबर प्लेट को छिपाने/बेंड करने के मामले सामने आ रहे थे। खासकर दोपहिया वाहनों में नंबर प्लेट को मोड़कर रखने जैसी प्रवृत्ति देखी गई, जिससे कैमरों और पुलिस की नजर से बचने की कोशिश की जाती है।

पुलिस का कहना है कि ऐसे वाहन कई बार दुर्घटना के बाद मौके से फरार हो जाते हैं, जिससे पीड़ितों को न्याय दिलाना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा, बिना नंबर प्लेट के वाहन न केवल ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि सड़क सुरक्षा के लिए भी खतरा पैदा करते हैं।

अभियान के दौरान चौपहिया वाहनों में काली फिल्म (ब्लैक फिल्म) के मामलों पर भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने ऐसे मामलों में भी चालान कर नियमों के पालन के निर्देश दिए हैं।

एएसपी कांगड़ा राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि विशेष अभियान के तहत एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाने वाले चालक दुर्घटना की स्थिति में अक्सर फरार हो जाते हैं, इसलिए सभी वाहन चालकों के लिए नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य है और नियमों का उल्लंघन करने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...

हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से धमकी, मांगे 2 लाख रुपये

summer express ,कैथल। हरियाणवी सिंगर सुदेश को लॉरेंस गैंग के नाम से जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सिंगर के मोबाइल पर व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे मैसेज भेजकर 2 लाख रुपये की मांग की गई। शिकायत के अनुसार, पैसे नहीं देने पर दो दिन के भीतर गोली मारने की...

भरमौर-साच पास में मौसम का बदला मिजाज, बर्फ की चादर से ढके पहाड़

Summer express/चंबा,मंजूर पठान -:जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर और प्रसिद्ध साच पास में मौसम ने अचानक करवट ली है। ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और ठंड का असर बढ़ गया है। बर्फबारी के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की चोटियां और आसपास के इलाके सफेद चादर...

अमेरिका में हैदराबाद के युवक की संदिग्ध मौत, 17 दिन पहले हुई थी शादी

Summer express , नई दिल्ली। अमेरिका के मैसाचुसेट्स राज्य के लोवेल में हैदराबाद निवासी 28 वर्षीय मोहम्मद जाबेर हुसैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हुसैन करीब 17 दिन पहले ही शादी के बंधन में बंधे थे। वह अमेरिका में सिविल इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे थे। उनका शव लोवेल स्थित उनके...

पंजाब में 27 नवंबर को एयर रेड- ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, रात 8 बजे बजेगा सायरन

summer express , जालंधर। पंजाब में सिविल डिफेंस की तैयारियों को परखने के लिए 27 नवंबर को सभी जिलों में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। यह अभ्यास रात 8 बजे शुरू होगा। राज्य सरकार गृह मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत यह मॉक ड्रिल करवा रही है। मॉक एक्सरसाइज की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.