Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चरखी दादरी में गैस सिलेंडर की कमी अफवाह, ऑनलाइन बुकिंग से मिलेगी राहत

Summer express, चरखी दादरी  | चरखी दादरी में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल ने स्पष्ट किया कि जिले में गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और मांग से दोगुनी आपूर्ति मौजूद है। ऐसे में लोगों को घबराने या लाइन में लगने की कोई आवश्यकता नहीं है।

उपायुक्त ने बताया कि जिले में वर्तमान में करीब 1985 सिलेंडरों की मांग है, जबकि 2774 सिलेंडर स्टॉक में मौजूद हैं और 1494 सिलेंडर ट्रांजिट में हैं। इस तरह कुल उपलब्धता मांग से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व और सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है, जिस पर लोगों को ध्यान नहीं देना चाहिए।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे गैस सिलेंडर की बुकिंग के लिए ऑनलाइन माध्यम अपनाएं, जिससे डिलीवरी प्रक्रिया और अधिक आसान और तेज हो सके। साथ ही, सभी गैस एजेंसियों को रोजाना स्टॉक की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए गए हैं और प्रशासन लगातार निगरानी भी कर रहा है।

उपायुक्त ने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा, उपभोक्ताओं को मोबाइल के माध्यम से ई-केवाईसी अपडेट करने की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए संबंधित गैस कंपनी की ऐप डाउनलोड कर आधार नंबर और मोबाइल के जरिए वेरिफिकेशन किया जा सकता है। यह प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क है और 24 से 48 घंटे के भीतर पूरी हो जाती है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और सुविधाजनक सेवाओं का लाभ उठाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में बदलेगा मौसम : 30 और 31 अक्टूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि के आसार

Summer express, चंडीगढ़। पंजाब में आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदल सकता है। राज्य के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का पूर्वानुमान है। कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी आशंका जताई गई है। इस दौरान तेज हवाएं और आंधी चलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता...

मलप्पुरम में चलती कार में लगी भीषण आग, नकदी और दस्तावेज जलकर राख

Summer express, मलप्पुरम। केरल के मलप्पुरम जिले में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर एक चलती कार में अचानक आग लग गई। हादसा पुथानाथानी के पास वेत्तिचिरा के चुंगम इलाके में हुआ। कार में सवार लोगों ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी कार जलकर राख...

हरियाणा के 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को हर महीने मिलेगा 2 हजार रुपये जोखिम भत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने नगर निकायों में कार्यरत करीब 21 हजार सफाई कर्मचारियों और सीवरमैन को राहत देते हुए उन्हें हर महीने 2,000 रुपये जोखिम भत्ता देने का निर्णय लिया है। यह भत्ता तत्काल प्रभाव से लागू होगा। इसके तहत कर्मचारियों को अब सालाना प्रोत्साहन राशि के बजाय हर महीने निश्चित जोखिम भत्ते...

अंबाला कैंट में खुले गड्ढे में गिरने से नंदी की मौत, ठेकेदार पर लापरवाही के आरोप

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट की इंदिरा कॉलोनी में स्टॉर्म वाटर परियोजना के तहत पाइप डालने के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिरने से एक नंदी की मौत हो गई। आरोप है कि ठेकेदार और संबंधित कर्मचारियों की लापरवाही के चलते गड्ढे के चारों ओर सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग नहीं की गई...

धर्मशाला में भाजपा की पदयात्रा के दौरान कांग्रेस पर लगाए लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप

बोले- मतदाता सूची का शुद्धीकरण वोट चोरी नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की प्रक्रिया Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच हिमाचल प्रदेश में भी भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। धर्मशाला में आयोजित भाजपा की पदयात्रा के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.