Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम मॉल के बाहर पार्किंग में खड़ी एसयूवी के चारों टायर चोरी, जांच जारी

Summer express, गुरुग्राम। शहर के सेक्टर-37 स्थित एस्पलेनैड मॉल के बाहर अस्थाई पार्किंग में देर रात वाहन चोरी की एक घटना सामने आई, जहां एक महिंद्रा एसयूवी कार के चारों टायर चोरों ने उतारकर चोरी कर लिए। सुबह जब कार मालिक शॉपिंग कर लौटे तो उनकी गाड़ी ईंटों के सहारे खड़ी मिली, जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, वाहन मालिक मॉल में खरीदारी करने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ ही समय में कार के चारों टायर निकाल लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में क्रेन की मदद से गाड़ी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।

पुलिस को दी शिकायत में कार मालिक ने बताया कि यह घटना उनकी अनुपस्थिति के दौरान हुई और चोरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर टायर बरामद करने की मांग की है।

बताया जा रहा है कि मॉल के पास मौजूद यह पार्किंग अनधिकृत है, जहां सुरक्षा गार्ड या चौकीदार की कोई व्यवस्था नहीं है। वाहन मालिक अपनी गाड़ियों को यहां अपने जोखिम पर खड़ा करते हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं को अंजाम देना चोरों के लिए आसान हो जाता है।

गुरुग्राम में मॉल, बाजार और अनधिकृत पार्किंग स्थलों पर वाहन और उनके पुर्जों की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए और सीसीटीवी निगरानी को और प्रभावी बनाया जाए।

वहीं पुलिस के अनुसार, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश के लिए टीमों को लगाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.