Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिंगोड गांव में ₹2.63 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, उद्घाटन

Summer express, पलवल , सुंदर कुंडू | पलवल जिले के होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव पिंगोड में रविवार को विकास कार्यों को नई गति मिली। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (HRDF) योजना के तहत 2 करोड़ 63 लाख 60 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इस अवसर पर होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह, मार्केट कमेटी हसनपुर के चेयरमैन राजपाल सीहा, सरपंच बबीता, एक्सईएन परबीन गोठवाल, एसडीओ संजय करहाना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि गांव की फिरनी को पक्का करने के लिए 62 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन और 15 लाख रुपये की लागत से रविदास भवन का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही पहले से पूर्ण हो चुके कई विकास कार्यों का भी उद्घाटन किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास” के संकल्प के अनुरूप भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के गांव-गांव तक विकास पहुंचा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में हर वर्ग के लिए चौपालों का निर्माण, सड़कें, भवन और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के विकास के लिए केंद्र सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है और गांवों के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

होडल विधायक हरेंद्र सिंह ने कहा कि गांव पिंगोड समेत आसपास के कई गांवों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए फीडर बदलने का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि अगले एक महीने के भीतर गांव के लोगों को पर्याप्त और निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य कराए जा चुके हैं और आने वाले समय में भी विकास की रफ्तार जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.