Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एचएयू छात्र आंदोलन पर भड़के पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, सरकार और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

उचाना |  पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू), हिसार में जारी छात्र आंदोलन को लेकर राज्य सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन पर तीखा प्रहार किया है। उचाना के राजीव गांधी महाविद्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में नियुक्तियों में कथित रूप से आरएसएस की पृष्ठभूमि को तरजीह दी जा रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर छात्रों की आवाज दबाने का आरोप लगाते हुए कहा कि “छात्र अपनी जायज मांगों के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उन्हें सुनने की बजाय डराया-धमकाया जा रहा है। यहां तक कि वाइस चांसलर खुद छात्रों के साथ सख्ती से पेश आ रहे हैं और सिक्योरिटी गार्ड उन पर हाथ उठा रहे हैं। ये कौन-सी लोकतंत्र की परिभाषा है?”

बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों की मांगों को लेकर खाप पंचायतों, किसान संगठनों और कुछ राजनीतिक दलों का समर्थन मिलना स्वाभाविक है, क्योंकि यह आंदोलन अधिकारों और न्याय की लड़ाई से जुड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “जब नियुक्तियों में एक खास विचारधारा की झलक मिलती है तो कोई नहीं बोलता, लेकिन जब किसान और विपक्ष छात्रों के साथ खड़े होते हैं तो सरकार को आपत्ति होने लगती है।”

उन्होंने हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक महत्व की भी चर्चा की और कहा कि यह संस्थान हरियाणा की गौरवशाली कृषि परंपरा का प्रतीक है, जिसने हरित क्रांति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को कुचलने के लिए प्रशासन ने हॉस्टलों की बिजली काट दी है और कैंटीन सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जो पूरी तरह से दमनकारी रवैया है।

बीरेंद्र सिंह ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर छात्र आंदोलन को जनसमर्थन मिल गया, तो प्रशासन और सरकार को जवाब देना मुश्किल हो जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.