Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में मिड-डे मील योजना को 747 करोड़ का बजट मंजूर

Summer Express,चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने स्कूली बच्चों के पोषण स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से मिड-डे मील योजना के तहत 747 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दी है। यह स्वीकृति प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अंतर्गत दी गई है, जिससे राज्य के लाखों बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय संचालन एवं निगरानी समिति (एसएलएसएमसी) की बैठक में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इस बजट को हरी झंडी दी गई। इस योजना में केंद्र सरकार 222 करोड़ रुपये जबकि राज्य सरकार 525 करोड़ रुपये का योगदान देगी।

सरकार का लक्ष्य बाल वाटिका से लेकर उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक के 14.80 लाख से अधिक विद्यार्थियों को इस योजना से लाभान्वित करना है। बैठक में योजना के क्रियान्वयन, वित्तीय प्रगति और आगामी कार्ययोजना की विस्तार से समीक्षा की गई।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जिलों में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और पोषण मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बच्चों के भोजन की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके लिए निगरानी तंत्र को और मजबूत करने तथा नियमित निरीक्षण करने के निर्देश भी दिए गए।

योजना के तहत बच्चों को पौष्टिक और संतुलित आहार उपलब्ध कराया जाएगा, जिसमें दूध, प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ, मूंगफली पिन्नी और खीर जैसे पोषण तत्व शामिल होंगे। साथ ही विद्यार्थियों से फीडबैक लेकर भोजन की गुणवत्ता में सुधार किया जाएगा।

सरकार का मानना है कि यह योजना न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाएगी, बल्कि स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाने और नामांकन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.