Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के चार विश्वविद्यालयों के कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के आरोप, विजिलेंस जांच शुरू

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा के चार प्रमुख विश्वविद्यालयों के वर्तमान और पूर्व कुलपतियों पर वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे हैं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने पूरे मामले की जांच राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसएंडएसीबी) को सौंप दी है। जांच एजेंसी को तय समयसीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिन कुलपतियों के खिलाफ जांच शुरू की गई है, उनमें गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम, दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह, श्री कृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान और महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह शामिल हैं। सरकार को इन सभी के खिलाफ अलग-अलग शिकायतें प्राप्त हुई थीं।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इन शिकायतों के आधार पर एसएंडएसीबी के डीजीपी डॉ. अर्शिंदर सिंह चावला को जांच के लिए फाइल भेजी है। अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित कुलपतियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी तक की कार्रवाई की जा सकती है। फिलहाल वरिष्ठ स्तर पर जांच जारी है।

दीनबंधु छोटू राम विश्वविद्यालय, मुरथल के कुलपति प्रो. प्रकाश सिंह पर छात्र कोष के करीब 50 करोड़ रुपये में गड़बड़ी का आरोप है। बताया गया है कि इस राशि को सरकारी बैंक के बजाय निजी बैंक में कम ब्याज दर पर जमा कराया गया, जिससे विश्वविद्यालय को वित्तीय नुकसान हुआ।

गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार के कुलपति प्रो. नरसी राम पर नॉन-टीचिंग स्टाफ की भर्ती में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। हालांकि, उन्होंने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा है कि उनके कार्यकाल में ऐसी कोई भर्ती नहीं की गई है।

श्री कृष्ण आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र के कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान पर भर्ती प्रक्रिया में आरक्षण नियमों के उल्लंघन के आरोप हैं। उन्होंने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि सभी भर्तियां सरकार के नियमों के तहत पारदर्शिता के साथ की गई हैं।

वहीं, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के पूर्व कुलपति प्रो. राजबीर सिंह पर विश्वविद्यालय परिसर के लिए पौधों की खरीद में वित्तीय गड़बड़ी और नियुक्तियों में अधिकारों के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। फिलहाल सभी मामलों की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...

बहादुरगढ़ में सड़क किनारे कपड़े में लिपटा मिला महिला का शव, हत्या की आशंका से सनसनी

Summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ क्षेत्र के मांडोठी इलाके में सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। करीब 35 वर्षीय महिला का शव कपड़े में लिपटा हुआ मिला, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और...

राजौंद में दुकान पर हमला और तोड़फोड़ मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, कब्जा विवाद निकला वजह

Summer express, बलिन्द्र कुमार, कैथल। कैथल जिले के राजौंद कस्बे में एक दुकान में घुसकर हमला करने, तोड़फोड़ करने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे दुकान के कब्जे को लेकर चल रहा पुराना...

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा:पक्षी से टकराई इंडिगो फ्लाइट, जांच के बाद रवाना

Summer express, बेंगलुरु |बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बड़ा विमानन हादसा टल गया। मुंबई के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E 6283 उड़ान भरने से पहले पक्षी से टकरा गई। घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को तत्काल जांच के लिए वापस बे में लाया गया। जानकारी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.