Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

तेलंगाना के वारंगल में मां और दो बेटियों की स्विमिंग पूल में संदिग्ध मौत, CCTV से सुलझेगा मामला

Summer Express, वारंगल। तेलंगाना के वारंगल शहर में एक महिला और उसकी दो बेटियों की स्विमिंग पूल में डूबने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय फरहत और उनकी बेटियों उमेरा (8) व आयशा (6) के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, परिवार का एक स्विमिंग पूल वारंगल-खम्मम नेशनल हाईवे के पास स्थित है, जिसे आम लोगों को किराए पर दिया जाता था और यही परिवार की आय का मुख्य स्रोत था। बुधवार रात फरहत अपनी बेटियों और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ पूल के पास गई थीं। कुछ ही समय बाद तीनों पानी में बेहोशी की हालत में मिलीं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बाहर निकालकर वारंगल के एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतका के पति अजहरुद्दीन ने इसे हादसा बताया है। उनका कहना है कि पत्नी और दोनों बेटियां फिसलकर पूल में गिर गईं, जिससे उनकी डूबने से मौत हो गई। वहीं, फरहत के पिता अली ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दामाद पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

परिजनों का दावा है कि पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था और फरहत पर दबाव बनाया जा रहा था। इसी कारण उन्होंने इसे सामान्य हादसा मानने से इनकार किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पति से पूछताछ की जा रही है। साथ ही घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है और स्विमिंग पूल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और फॉरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर 1.35 लाख रुपये लेने का आरोप, हमीरपुर पुलिस ने दर्ज किया केस

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेटे की शादी करवाने का भरोसा देकर 1.35 लाख रुपये लेने और बाद में आनाकानी करने का मामला हमीरपुर सदर थाना पहुंचा है। बुरनाड़ निवासी प्रेम चंद की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में हमीरपुर शहर के एक...

कांगड़ा में सर्पदंश से मौतों पर लगेगा ब्रेक, PHC स्तर तक पहुंचा एंटी-स्नेक वेनम

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला -:कांगड़ा जिले में सर्पदंश से होने वाली मौतों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी मुहिम तेज कर दी है। विभाग का फोकस अब सिर्फ लोगों को जागरूक करने तक सीमित नहीं है, बल्कि ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध करवाने पर भी जोर...

अमेरिका में महिला की हत्या :करनाल के युवक की भी मौत, पीछा करने का आरोप

summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैक्रामेंटो काउंटी में हुई गोलीबारी की सनसनीखेज वारदात के तार हरियाणा के करनाल जिले से जुड़ गए हैं। हाउ एवेन्यू और नॉर्थरोप एवेन्यू के पास पनेरा ब्रेड के पार्किंग क्षेत्र में 38 वर्षीय शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार,...

हिसार में पूर्व सरपंच की रॉड से हत्या, बेटे पर लगा वारदात का आरोप

summer express , हिसार। जिले के गांव खारिया के पूर्व सरपंच 65 वर्षीय हवा सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। उनका शव घर के पास मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। मामले में उनके बेटे बबलू पर हत्या...
Summer Express - Auto Draft

बेरला जमीन विवाद में बुजुर्ग की मौत, आरोपी विशाल के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी

summer express , बाढ़डा। गांव बेरला में वर्ष 2022 में जमीन विवाद के दौरान हुई मारपीट में बुजुर्ग की मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में आरोपी विशाल के खिलाफ अदालत ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर 21 सितंबर को अदालत में पेश करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.