Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीटिंग के बाद छलांग: हिंजेवाड़ी IT पार्क में 23 साल के इंजीनियर की रहस्यमयी मौत

नई दिल्ली/पुणे | महाराष्ट्र के पुणे जिले से सोमवार को एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई, जहां हिंजेवाड़ी IT पार्क स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाले 23 वर्षीय युवक ने ऑफिस बिल्डिंग की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नासिक निवासी पीयूष अशोक कवड़े के रूप में हुई है, जो पिछले एक साल से एटलस कॉप्को कंपनी में कार्यरत थे।

मीटिंग से निकल कर किया छलांग का फैसला

पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10:30 बजे हुई। पीयूष किसी मीटिंग में शामिल थे, लेकिन बीच में ही उन्होंने सीने में दर्द की बात कही और माफी मांगकर मीटिंग से बाहर चले गए। कुछ ही मिनटों बाद उन्होंने सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर ऑफिस परिसर में मौजूद लोगों के होश उड़ गए।

सुसाइड नोट से सामने आया पीयूष का मानसिक संघर्ष

पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पीयूष ने लिखा– “मैं ज़िंदगी में हर जगह असफल रहा हूं। पापा, मैं आपका बेटा कहलाने के लायक नहीं हूं। मुझे माफ कर देना।” हालांकि, सुसाइड नोट में नौकरी या किसी अन्य व्यक्ति विशेष के प्रति कोई शिकायत नहीं है, जिससे आत्महत्या की असल वजह अब भी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

मानसिक तनाव बना वजह?

हिंजेवाड़ी पुलिस इंस्पेक्टर बालाजी पांद्रे के मुताबिक, मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। फिलहाल, प्रथम दृष्टया मानसिक तनाव को कारण माना जा रहा है। ये घटना एक बार फिर IT सेक्टर में काम के दबाव और कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ा रही है।

समाज में चर्चा का विषय बनी घटना

पीयूष की आत्महत्या ने सिर्फ ऑफिस में ही नहीं, बल्कि पूरे पुणे के IT समुदाय में शोक की लहर दौड़ा दी है। एक होनहार युवा का इस तरह से जीवन खत्म करना कई सवाल छोड़ गया है—क्या हम अपने कर्मचारियों का मानसिक रूप से पर्याप्त साथ दे पा रहे हैं?

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लापरवाही: ट्यूबवेलों की मरम्मत में देरी के बावजूद नगर निगम के अधिकारियों ने नहीं लगाया जुर्माना

सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक पार्षद ने उठाया मामलालक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम के ट्यूबवेलों की मरम्मत और रखरखाव को लेकर निगम अधिकारियों की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में है। वार्ड नंबर 83 की पार्षद मोनिका देविंदर जग्गी पिछले करीब 11 महीने से खराब ट्यूबवेलों और तय समय में मरम्मत न करने वाले...

डेराबस्सी माल विभाग की कार्यप्रणाली फिर से सवालों के घेरे में

10 एकड़ में काटी जा रही अवैध कॉलोनीगुरमीत सिंह | डेराबस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी-बेहड़ा रोड पर पर काटी जा रही दो अलग-अलग अवैध कॉलोनियों का मामला सामने आने के बाद गमाडा विभाग हरकत में आ गया है। गमाडा के जेई बलकरण सिंह ने टीम के साथ बुधवार को थापर यूनिवर्सिटी के पास तथा फैक्टरी वाली जगह...

अवैध निर्माण बेरोकटोक जारी, सुरक्षा मानकों की हो रही खुलेआम अनदेखी

{बलौंगी में अवैध पीजी निर्माण का सिलसिला जारी, दशमेश नगर कॉलोनी में हुआ हादसा; नगर निगम और गमाडा की खींचतान में जिम्मेदारी से बच रहे अधिकारीसमर न्यूज | मोहालीबलौंगी की एकता कॉलोनी में निर्माण कार्य को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। गुरुवार को सामने आई तस्वीर में एक इमारत की पांचवीं...

पंजाब में कर्मचारियों की महा-हड़ताल से सरकारी कामकाज प्रभावित, ओपीडी बंद

समर न्यूज | चंडीगढ़ पंजाब में विभिन्न सरकारी कर्मचारी संगठनों की महा-हड़ताल के कारण गुरुवार को सरकारी कामकाज प्रभावित हुआ। करीब तीन लाख कर्मचारी सामूहिक अवकाश लेकर हड़ताल में शामिल हुए, जबकि करीब साढ़े तीन लाख पेंशनरों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया। राज्य के सरकारी दफ्तरों, जिला और तहसील कार्यालयों तथा कई अन्य विभागों...

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.