Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राहुल गांधी ने गोद लिए 22 बच्चे, आतंकी हमले में गंवाए थे कमाने वाले

नई दिल्ली |  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले और इसके बाद भारतीय सेना द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से सीमा पर हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए थे। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें से कई घरों के इकलौते कमाने वाले थे। अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इन परिवारों के जख्मों पर मरहम रखते हुए एक मानवीय कदम उठाया है। उन्होंने संघर्ष में माता-पिता या घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य को खो चुके 22 बच्चों की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला किया है।

बच्चों के भविष्य की ज़िम्मेदारी उठाएंगे राहुल

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक राहुल गांधी इन बच्चों की शिक्षा का खर्च तब तक उठाएंगे जब तक वे अपनी ग्रेजुएशन पूरी नहीं कर लेते। बुधवार को इन बच्चों को पहली किस्त दी जाएगी। यह मदद उन बच्चों के लिए है जिनके परिवार अब पूरी तरह बेसहारा हो चुके हैं।

पुंछ में मुलाकात और बच्चों से संवाद

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मई में पुंछ का दौरा किया था और उन बच्चों से मुलाकात की थी जो संघर्ष से प्रभावित हुए थे। क्राइस्ट पब्लिक स्कूल में जुड़वां बच्चों उरबा फातिमा और जैन अली से बातचीत करते हुए उन्होंने उन्हें पढ़ाई और खेल पर ध्यान देने की प्रेरणा दी थी। राहुल ने कहा था, “तुम्हें डर लग रहा होगा, लेकिन डर को मात देने का तरीका है – पढ़ाई करो, खेलो और आगे बढ़ो।”

ऑपरेशन सिंदूर के बाद की स्थिति

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइल हमले किए गए थे, जिनका सबसे ज्यादा असर पुंछ जिले पर हुआ। संघर्ष के चार दिनों बाद 10 मई को सीजफायर की घोषणा हुई, जिससे हालात कुछ सामान्य हुए।

बच्चों में उम्मीद की किरण

राहुल गांधी की यह पहल न सिर्फ एक संवेदनशील राजनीतिक कदम है, बल्कि यह उन अनाथ बच्चों के लिए नई उम्मीद भी है, जो जीवन के सबसे कठिन मोड़ पर खड़े हैं। अब ये बच्चे न केवल अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे, बल्कि बेहतर भविष्य की ओर भी कदम बढ़ा सकेंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.