Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गाजा में भूख के बदले मिली मौत

गाजा | युद्ध से जूझ रहे गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइली हमले ने एक बार फिर कोहराम मचा दिया। हवाई बमबारी और गोलीबारी में कम से कम 78 फलस्तीनियों की जान चली गई, जिनमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि महिला की मौत के बाद डॉक्टरों ने जटिल सर्जरी कर बच्चे को जन्म तो दिलाया, लेकिन नवजात भी बच नहीं सका।

स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, मारे गए कई लोग उस वक्त भोजन की तलाश में थे। यह हमला उस वक्त हुआ जब इजराइल ने गाजा में बिगड़ती मानवीय स्थिति को देखते हुए सैन्य गतिविधियों में अस्थायी ढील देने का ऐलान किया था।

राहत का ऐलान, लेकिन ज़मीनी हकीकत डरावनी

इजराइली सेना ने बीते सप्ताहांत में घोषणा की थी कि वह गाजा सिटी, दीर अल-बलाह और मुवासी क्षेत्रों में रोजाना 10 घंटे तक सैन्य कार्रवाई रोककर सुरक्षित रास्ते बनाएगी ताकि मानवीय राहत पहुंचाई जा सके। अंतरराष्ट्रीय विमानों के जरिये मदद भेजने की सुविधा भी दोबारा शुरू की गई।

लेकिन ज़मीनी हालात कुछ और ही बयां कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की खाद्य एजेंसी के मुताबिक रविवार को गाजा भेजे गए उसके 55 ट्रक राहत सामग्री लेकर गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही भीड़ ने लूट लिए। संयुक्त राष्ट्र के एक और अधिकारी ने कहा कि अब तक राहत के वैकल्पिक रास्तों की अनुमति नहीं दी गई है, जिससे हालात जस के तस बने हुए हैं।

इजराइल ने साफ किया—बमबारी और राहत साथ-साथ

इजराइल ने यह भी साफ कर दिया है कि राहत उपायों के साथ सैन्य कार्रवाई जारी रहेगी। इसका मतलब है कि भूख और बमबारी दोनों से जूझ रहे गाजा के लोगों को फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही।

गौरतलब है कि हाल ही में राहत केंद्र पर मची भगदड़ में भी 22 लोगों की जान चली गई थी। जानकार मानते हैं कि जब तक संघर्ष पूरी तरह नहीं थमता, तब तक किसी भी राहत का असर जमीन पर नहीं दिखेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

खिलाड़ियों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया,उपायुक्त अनुपम कश्यप ने जीता दिल

Summer express/शिमला-:शिमला के आईटीआई चौड़ा मैदान में आयोजित 34वीं राज्य स्तरीय राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) महिला वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। समापन समारोह में शिमला के उपायुक्त अनुपम कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता और...

चितपूर्णी थाना को मिले नए एसएचओ,मां चिंतपूर्णी के चरणों में माथा टेककर संभाली जिम्मेदारी

Summer express/ चितपूर्णी,विकास-:धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी को नया थाना प्रभारी मिल गया है। सचित कालिया ने रविवार को मां चिंतपूर्णी के पवित्र दरबार में शीश नवाकर और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त कर थाना प्रभारी (एसएचओ) के रूप में अपना कार्यभार विधिवत ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले उन्होंने क्षेत्र की शांति, समृद्धि और सभी श्रद्धालुओं...

HRTC का दावा: कोई भी बस रूट बंद नहीं, पर्यटन सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें संचालित

Summer express/कांगड़ा,राहुल-: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि निगम ने प्रदेश में किसी भी बस रूट को बंद नहीं किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होती है, वहां परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए बसों का संचालन क्लबिंग के माध्यम...

मन की बात के बाद गरजे गौरव गौतम, राम मंदिर मुद्दे पर कांग्रेस-सपा पर साधा निशाना

Summer express/पलवल -:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात का सामूहिक श्रवण रविवार को हरियाणा के खेल, कानून एवं युवा राज्य मंत्री गौरव गौतम के पलवल स्थित आवास पर किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए गौरव...

ऑपरेशन सिंदूर के शहीद लांस नायक दिनेश कुमार का नाम नेशनल वॉर मेमोरियल में दर्ज, परिवार ने जताया गर्व

Summer express/पलवल-:पलवल के लिए गर्व का पल है। ऑपरेशन सिंदूर में सर्वोच्च बलिदान देने वाले पलवल के वीर सपूत लांस नायक दिनेश कुमार का नाम अब राष्ट्रीय युद्ध स्मारक यानी नेशनल वॉर मेमोरियल के रोल ऑफ ऑनर में दर्ज कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के छह शहीदों को यह सम्मान दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.