Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सड़क हादसे में ITBP जवान की मौत, गर्भवती पत्नी और दो बच्चों के बीच टूटा पहाड़

नारनौल |  हरियाणा के नारनौल के रहने वाले ITBP जवान धर्मवीर सिंह की ड्यूटी के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के पास यह हादसा उस वक्त हुआ जब वे दवाई लेने जा रहे थे। अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए धर्मवीर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

16 साल की सेवा, परिवार को छोड़ गए पीछे

धर्मवीर सिंह (उम्र 40 वर्ष) ITBP की 50वीं बटालियन में जीडी कॉन्स्टेबल के पद पर रामगढ़ (यूपी) में तैनात थे और मसूरी ITBP एकेडमी से अटैच थे। 2009 में फोर्स में भर्ती हुए धर्मवीर ने करीब 16 साल तक देश की सेवा की।

गर्भवती पत्नी, दो मासूम बच्चे और अधूरी जिंदगी

शहीद की पत्नी पिंकी छह माह की गर्भवती हैं। धर्मवीर के दो बच्चे पहले से हैं—13 साल का बेटा अंश आठवीं कक्षा में पढ़ता है और 11 साल की बेटी अंशिका छठी कक्षा की छात्रा है। जवान की असमय मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

गांव में सम्मान के साथ अंतिम विदाई

पैतृक गांव ढाणी बास किरारोद में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे अंश ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। पार्थिव शरीर के गांव पहुंचते ही लहरोदा से बास तक लोगों ने फूल बरसाकर श्रद्धांजलि दी। गांववासियों ने सम्मान यात्रा निकाली और सैकड़ों लोग अंतिम यात्रा में शामिल हुए। विधायक ओमप्रकाश यादव भी शहीद को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

भाईयों में एक योग टीचर, दूसरा यूनिवर्सिटी प्रोफेसर

धर्मवीर के दो भाई हैं—नरेंद्र योगा टीचर हैं और अजय कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। माता-पिता का देहांत पहले ही हो चुका है। पूरे इलाके में शहीद धर्मवीर की बहादुरी और बलिदान को लेकर शोक और गर्व की भावना देखी गई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के शौर्य की गाथा का गवाह

1965 के भारत-पाक युद्ध और चविंडा की लड़ाई की याद दिलाता है टैंक स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित टैंक को देखने पहुंचते हैं पर्यटक, झुकी हुई तोप बनी आकर्षण का केंद्र राहुल चावला, धर्मशाला-:वीरभूमि हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित स्टेट वार मेमोरियल में स्थापित पाकिस्तानी पैटन टैंक भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और वीरता...

त्योहारी सीजन में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, सवा क्विंटल खराब मिठाइयां नष्ट

Summer express, जालंधर । त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाइयों की दुकानों पर जांच अभियान चलाते हुए 10 नमूने लिए। इस दौरान शाहकोट में एक दुकान से करीब सवा क्विंटल बासी और बदबूदार मिठाइयां बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। विभाग ने संबंधित दुकानदार का चालान भी किया। जानकारी...

दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर टायर फटने से कार खाई में गिरी, चार श्रद्धालुओं की मौत

Summer express, दौसा । राजस्थान के दौसा-मनोहरपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब खाटू श्याम मंदिर में दर्शन कर लौट रहे लोगों की कार का टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और कार सड़क से नीचे खाई में...

हिमाचल के कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, 5% DA का ऐलान; क्लास-4 कर्मचारियों को एरियर की 10 हजार की किस्त

Summer express/शिमला, संजू-: दिवाली से पहले हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार ने राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता इसी महीने की...

धर्मशाला में 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल का आगाज 29 अक्टूबर से, 40 देशों की 95 फिल्में होंगी प्रदर्शित

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक आयोजित होने वाले 15वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में इस बार 40 देशों की 95 फिल्मों का प्रदर्शन किया जाएगा। स्वतंत्र सिनेमा, हिमालयी संस्कृति और स्थानीय कहानियों को समर्पित इस आयोजन में दुनिया भर के फिल्म निर्माता अपनी फिल्मों के माध्यम से दर्शकों से रूबरू...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.