Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

HPTDC के 8 होटलों को सरकार का निजी हाथों में देने का फैसला, निगम विरोध में – RS बाली का बयान

शिमला, संजू: हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) के आठ प्रमुख होटलों को ओएनएम (Operation & Maintenance) आधार पर निजी ऑपरेटरों को सौंपने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय निगम की मर्जी के खिलाफ है, जिसे लेकर निगम के अध्यक्ष आरएस बाली और कर्मचारी विरोध जता रहे हैं।

आरएस बाली ने बताया कि घाटे में चल रहे इन होटलों को रेनोवेशन की आवश्यकता थी और इसके लिए निगम ने सरकार से वित्तीय मदद मांगी थी। लेकिन सरकार ने कैबिनेट की बैठक में इन होटलों को निजी हाथों में देने का निर्णय लिया, जिसे अब निगम चुनौती नहीं दे सकता। उन्होंने कहा कि निगम निजीकरण के पक्ष में नहीं है, लेकिन सरकार के निर्णय का पालन करना पड़ेगा।निगम के कर्मचारियों ने भी होटलों को निजी हाथों में देने का विरोध किया है। उनके अनुसार, पहले इन होटलों में निवेश कर उनके संचालन को बेहतर बनाया जा सकता था। इसके बावजूद सरकार ने निजी ऑपरेशन के माध्यम से होटलों को लाभदायक बनाने का रास्ता चुना है।आरएस बाली ने बताया कि नगरोटा बगवां बनेर खड्ड के किनारे 180 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश का पहला बड़ा पांच-सितारा होटल बनाया जाएगा। यह एडीबी प्रोजेक्ट के तहत तैयार हो रहा है और इसमें प्रदेश का पहला म्यूजिकल फाउंटेन भी स्थापित किया जाएगा। इस होटल के लिए सबसे बड़ा टेंडर 6 अप्रैल को फाइनल किया जाएगा।

पिछले कुछ वर्षों में HPTDC की टर्नओवर लगातार बढ़ी है। 2021-22 में 78 करोड़ रुपये का टर्नओवर 2022-23 में 109 करोड़, 2023-24 में 105 करोड़ और 2024-25 में 107 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार पर 2000 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

इसके अलावा, शिमला के हॉलिडे होम होटल में 45 करोड़ रुपये, मनाली के तीन होटलों में 20 से 35 करोड़ रुपये के रेनोवेशन कार्य चल रहे हैं। निगम ने BOD की बैठक में 24*7 कॉल सेंटर बनाने का भी निर्णय लिया है, जिससे पर्यटन सेवाओं को और बेहतर बनाया जा सके।आरएस बाली ने कहा कि पर्यटन और रोजगार दोनों क्षेत्रों में इन होटलों के विकास से बड़ा फायदा होगा, लेकिन निगम की मर्जी के बिना लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

पंचायती राज चुनाव को लेकर विक्रमादित्य का बीजेपी  अध्यक्ष पर निशाना,बोले – ये दिन आ गए हैं कि प्रधानों के कंधों पर चला रहे हैं बंदूक

Summer express/शिमला, संजू -: 23 जून को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की जयंती के मौके पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे और हिमाचल सरकार के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि इस दौरान हेल्थ चेकअप के साथ-साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर एक दिवसीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का भी...

सोनीपत में पहली बार सफलतापूर्वक हुई दुर्लभ हृदय उपचार प्रक्रिया, 60 वर्षीय महिला को मिली नई जिंदगी

Summer express, सोनीपत। बहालगढ़ रोड स्थित फिम्स अस्पताल के डॉक्टरों ने 60 वर्षीय ग्रामीण महिला का जटिल हृदय उपचार कर चिकित्सा क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लंबे समय से सांस लेने में परेशानी का सामना कर रही महिला की जांच में सामने आया कि उसका हृदय मात्र 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर...

विधानसभा चुनाव लड़ने पर वंदना गुलेरिया बोलीं…फैसला पिता नहीं,पार्टी हाईकमान करेगा

Summer express/मंडी, धर्मवीर -: मंडी जिला की धर्मपुर सीट से आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने के फैसले को पूर्व मंत्री ठकुर महेंद्र सिंह की बेटी वंदना गुलेरिया ने पिता महेंद्र सिंह नहीं पार्टी हाईकमान पर छोड़ दिया है। मंडी में आयोजित प्रेस के दौरान पूछे गए सवाल के जबाव में वंदना गुलेरिया ने कहा कि...

पुणे में गैस रिसाव से हुआ भीषण विस्फोट: आग लगने से युवक की मौत, दो बुजुर्ग गंभीर रूप से झुलसे

Summer express, पुणे। महाराष्ट्र के पुणे शहर के वाघोली इलाके में शुक्रवार सुबह एक रिहायशी भवन में गैस रिसाव के कारण हुए जोरदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। हादसे में 35 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि परिवार के दो बुजुर्ग सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद इलाके...

करसोह में तड़के भीषण अग्निकांड,पशुशाला राख; भैंस झुलसी, लाखों का नुकसान

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -:हमीरपुर जिले के विकास खंड टौणीदेवी की ग्राम पंचायत गुवारडू के अंतर्गत करसोह गांव में शुक्रवार तड़के एक भीषण अग्निकांड से हड़कंप मच गया। आग लगने की इस घटना में एक पशुशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई, जबकि अंदर बंधी भैंस झुलस गई। ग्रामीणों की तत्परता और साहसिक प्रयासों के चलते...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.