Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद अरावली में जल संरक्षण परियोजना, भूजल स्तर बढ़ाने की पहल

Summer express,फरीदाबाद | फरीदाबाद के अरावली वन क्षेत्र में पहली बार चेक डैम और तालाब का निर्माण किया जा रहा है, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस परियोजना का उद्देश्य वर्षा जल का संरक्षण करना, भूजल स्तर को बढ़ाना और वन्यजीवों के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

वन विभाग द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत अरावली क्षेत्र में छोटे-छोटे कृत्रिम तालाब भी विकसित किए जा रहे हैं, साथ ही प्राकृतिक तालाबों का जीर्णोद्धार और सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। तालाब का निर्माण कार्य लगभग 75 प्रतिशत पूरा हो चुका है और इसे अप्रैल माह के अंत तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रस्तावित तालाब की लंबाई 70 मीटर, चौड़ाई 46 मीटर और गहराई 4 मीटर होगी।

यह परियोजना न केवल जल संरक्षण के लिहाज से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे आसपास के क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को भी कम करने में मदद मिलेगी। पाली गांव, जो अरावली की तलहटी में स्थित है, वहां मानसून के दौरान पहाड़ियों से बहकर आने वाले पानी के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ग्रामीण लंबे समय से इस समस्या के समाधान की मांग कर रहे थे, जिसके मद्देनजर यह योजना पहले प्रस्तावित की गई थी, लेकिन विभिन्न कारणों से अब तक पूरी नहीं हो सकी थी।

अरावली क्षेत्र में तेंदुआ, नीलगाय, हिरण और सियार जैसे वन्यजीव पाए जाते हैं, जिन्हें गर्मियों में पानी की कमी के कारण भटकना पड़ता है और कई बार वे आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ जाते हैं, जिससे मानव-वन्यजीव संघर्ष की स्थिति बनती है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की जल संरचनाएं वन्यजीवों को उनके प्राकृतिक आवास में ही पर्याप्त पानी उपलब्ध कराएंगी और उनके सुरक्षित जीवन में मदद करेंगी।

वन विभाग के अनुसार, इस परियोजना से वन क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और गर्मी के मौसम में वन्यजीवों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.