Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61 सफल ऑपरेशन भी किए जा चुके हैं। रोबोटिक सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए कॉलेज प्रधानाचार्य डॉ राजेश भवानी ने बताया कि 51 सामान्य और 10 प्रसूति एवं स्त्री रोग से संबंधित सफल रोबोटिक सर्जरी ऑपरेशन कर मेडिकल कॉलेज ने नया मुकाम हासिल किया है।

 डॉ भवानी ने बताया कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी महज तीस हजार और पचास हजार रुपये में हो जा रही है। जबकि यही सर्जरी निजी अस्पतालों में दो से अढाई लाख रुपये में होती है। उन्होंने बताया कि रोबोटिक सर्जरी के सामान्य ऑपरेशन में मुख्य रूप से पित्ताशय की सर्जरी (कोलेसिस्टेक्टॉमी), हर्निया रिपेयर और अपेंडिक्स के न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के लिए राइट हेमीकोलेक्टॉमी इत्यादि की सर्जरी शामिल हैं। इसके साथ ही मलाशय के कैंसर के लिए की गई टोटल मेसोरेक्टल एक्सिशन सहित एंटीरियर रिसेक्शन जैसी उन्नत ऑन्कोलॉजिकल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं। अस्पताल में जनरल सर्जरी विभाग 23 मार्च 2026 से सप्ताह में 3 दिन नियमित रूप से सेवाएं दे रहा है। वहीं प्रसूति एवं स्त्री रोग विज्ञान विभाग में मई माह से रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत हुई है। यह विभाग सप्ताह में दो दिन सेवाएं दे रहा है। जिसमें गर्भाशय में फाइब्रॉइड के लिए 7, असामान्य गर्भाशय रक्तस्राव  के लिए 3 और अंडाशय की सिस्ट के लिए 1 रोबोटिक सर्जरी की गई है। उन्होंने कहा कि इसे हिम केयर और आयुष्मान कार्ड में शामिल करने के लिए प्रदेश सरकार से सभी मेडिकल कॉलेजों ने मांग की है। अगर यह उस दायरे में आ जाती है तो यह आम जन की पहुंच तक हो जाएगा। बता दें कि इसी वर्ष 6 मार्च को मुख्यमत्री सुक्खविंदर सिंह सुक्खू ने 28 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लेस रोबोटिक सर्जिकल प्रणाली का मेडिकल कॉलेज में उदघाटन किया है। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.