Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अटल टनल नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल से हिमखंड गिरा,पर्यटकों में मची अफरा-तफरी

Summer express/ केलांग  -: अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास पीर पंजाल की चोटी से रविवार सुबह अचानक हिमखंड गिरने से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान उठे तेज बर्फीले गुब्बार ने वहां मौजूद पर्यटकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे वे घबराकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे।

जानकारी के अनुसार, उस समय कुछ पर्यटक चंद्रा नदी के पार मनाली-लेह हाईवे पर बर्फ के बीच समय बिता रहे थे। इसी दौरान पीर पंजाल क्षेत्र से हिमखंड खिसककर नीचे आ गिरा। हालांकि इस घटना में किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक हुए इस हादसे और बर्फीले गुब्बार ने पर्यटकों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हिमखंड गिरते ही जोरदार गर्जना हुई और बर्फ का सैलाब तेजी से नीचे की ओर बढ़ा, जिससे लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हिमस्खलन का दृश्य और उसके बाद फैली अफरा-तफरी साफ देखी जा सकती है।गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की सिफारिश पर लाहौल-स्पीति प्रशासन ने अटल टनल नॉर्थ पोर्टल से सटे क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी थी। बीआरओ ने इस इलाके में हिमखंड गिरने की आशंका जताई थी, जिसके चलते एहतियाती कदम उठाए गए थे।उपायुक्त किरण भड़ाना ने पर्यटकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित क्षेत्रों में न जाएं और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एडीसी ईशांत जसवाल को राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवॉर्ड, राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने बिलासपुर में किया सम्मानित

Summer express/ऊना,  राकेश- ऊना जिले के लिए गौरव का विषय है कि अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ईशांत जसवाल को उनकी उत्कृष्ट प्रशासनिक सेवाओं और जनहित में किए गए कार्यों के लिए राष्ट्रीय एक्सीलेंस पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। लाडली फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस सम्मान समारोह में राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने उन्हें पुरस्कार प्रदान...

HRTC पेंशनर्स को 3% DA का तोहफा, 6 नवंबर का धरना टला.. बाकी मांगों पर सरकार को अल्टीमेटम

Summer express/शिमला, संजू- हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम यानी HRTC के पेंशनर्स को सरकार की ओर से 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते की सौगात मिलने के बाद फिलहाल आंदोलन की राह पर ब्रेक लग गया है। लंबे समय से अपनी वित्तीय मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे पेंशनर्स ने 6 नवंबर को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी धरने को...

फरीदाबाद में भाजपा विधायक धनेश अदलखा का वीडियो वायरल, निगम अधिकारी को फोन पर सुनाई खरी-खोटी

Summer express, फरीदाबाद । फरीदाबाद के बड़खल से भाजपा विधायक धनेश अदलखा का एक वीडियो सामने आने के बाद नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच कामकाज को लेकर विवाद चर्चा में है। वीडियो में विधायक नगर निगम के स्वच्छ भारत मिशन के एक्सईएन मनदीप से फोन पर बातचीत के दौरान उनके लिए अभद्र...

दिवाली से पहले हरियाणा की हवा हुई जहरीली: पंचगांव में AQI 391 दर्ज, देश में सबसे ऊपर

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में दिवाली से पहले ही वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने लगा है। गुरुवार को प्रदेश के सात शहर देश के 12 सर्वाधिक प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल रहे। राज्य के 12 शहरों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया। गुरुग्राम के पंचगांव में AQI 391...

पलानी मुरुगन मंदिर में श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 2.26 करोड़ रुपये, सोना-चांदी और विदेशी मुद्रा भी मिली

Summer express, नई दिल्ली। तमिलनाडु के पलानी स्थित प्रसिद्ध अरुलमिगु दंडायुथपाणि स्वामी मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से बड़ी मात्रा में चढ़ावा अर्पित किया गया है। मंदिर में दान की गई नकदी, सोने-चांदी और विदेशी मुद्रा की गिनती के दौरान करोड़ों रुपये की राशि और कीमती धातुएं मिली हैं। मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालुओं ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.