Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू हादसे में चालक का खुलासा:उतराई में अचानक ब्रेक फेल,गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिरी

Summer express /कुल्लू-:  हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के बंजार क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर टेंपो ट्रैवलर के चालक ने बड़ा खुलासा किया है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए थे।जानकारी के अनुसार, जलोड़ी जोत से बंजार की ओर लौट रही टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई थी। वाहन में कुल 23 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश पर्यटक दिल्ली, राजस्थान और पंजाब से जुड़े हुए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।

वाहन चालक लियाकत ने बताया कि हादसे के समय गाड़ी उतराई पर थी और इसी दौरान अचानक ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने स्थिति को संभालने की पूरी कोशिश की, लेकिन कुछ दूरी के बाद वाहन पूरी तरह नियंत्रण से बाहर हो गया और सीधे खाई में जा गिरा। चालक के अनुसार, हादसे के बाद उसे कुछ समय तक होश नहीं रहा।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे और घायलों को खाई से निकालकर तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, 17 घायलों में से तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जबकि अन्य का इलाज कुल्लू अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दो घायलों का उपचार बंजार सिविल अस्पताल में चल रहा है।प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक जांच में ब्रेक फेल को हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पहाड़ी मार्गों पर यातायात सुरक्षा को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.