Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस में बयानबाजी पर मतभेद,केशवराम बौद्ध ने कहा—आनंद शर्मा की टिप्पणी निजी राय, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

Summer express /शिमला:अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जारी तनाव और खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के बीच कांग्रेस पार्टी के भीतर भी बयानों को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कूटनीति की सराहना किए जाने पर पार्टी के भीतर ही असहमति दिखी है। हरियाणा से राज्यसभा सांसद और कांग्रेस के राष्ट्रीय अनुसूचित विभाग के संयोजक केशवराम बौद्ध ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

शिमला में कांग्रेस कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए बौद्ध ने कहा कि आनंद शर्मा का बयान उनका व्यक्तिगत दृष्टिकोण हो सकता है और इसका पार्टी की आधिकारिक लाइन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस लगातार केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करती रही है और आगे भी करती रहेगी।बौद्ध ने केंद्र सरकार के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार एक ओर विकास और स्थिरता की बात करती है, जबकि दूसरी ओर आम जनता को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने गैस सिलेंडर जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता पर भी सवाल उठाए और आशंका जताई कि देश आर्थिक चुनौतियों की ओर बढ़ रहा है।भाजपा पर हमला बोलते हुए बौद्ध ने आरोप लगाया कि देश में लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान को कमजोर किया जा रहा है। राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा ने संख्या बल न होने के बावजूद धनबल और विधायकों की खरीद-फरोख्त के जरिए अपनी स्थिति मजबूत की है। उनके अनुसार कई सांसदों की जीत इसी राजनीति का परिणाम है।हिमाचल प्रदेश की राजनीति पर बोलते हुए बौद्ध ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि राज्य में समान विकास और अधिकारों को लेकर बेहतर कार्य हो रहा है।इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने बाबू जगजीवन राम की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की और उनके सामाजिक योगदान को याद किया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सेवा पखवाड़े के तहत शिमला से कंडाघाट तक सेवा कार्य, रक्तदान शिविर से लेकर 176 किलो लड्डू वितरण तक हुए कार्यक्रम

Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुरू किए गए सेवा पखवाड़े के तहत शिमला और कंडाघाट में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान रक्तदान शिविर, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण, लड्डू बांटने तथा दीपमाला जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं...

ऊना में 18 सितंबर से बदलेगा स्कूलों का समय, अब सुबह 9 से शाम 3 बजे तक लगेंगे स्कूल

Summer express/ऊना, राकेश-: जिले में सरकारी और निजी स्कूलों के समय में एक बार फिर बदलाव किया गया है। अब 18 सितंबर से ऊना जिले के सभी सरकारी एवं निजी स्कूल सुबह 9 बजे से शाम 3 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला दंडाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष जतिन लाल...

“मेरी डिग्री का क्या?” — युवा कांग्रेस ने शुरू किया अभियान, छतर सिंह ने रोजगार को लेकर केंद्र से मांगा जवाब

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अभियान की शुरुआत Summer express/शिमला,संजू-:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस ने युवाओं के रोजगार के मुद्दे को लेकर “हैप्पी बर्थडे मोदी जी, मेरी डिग्री का क्या?” अभियान शुरू किया है। राजीव भवन शिमला में वीरवार को अभियान की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस ने...

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.