करनाल में कोबरा के साथ करतब दिखाना पड़ा भारी, युवक की मौत

Karuna
2 Min Read
Summer Express - करनाल में कोबरा के साथ करतब दिखाना पड़ा भारी, युवक की मौत

Summer Express, करनाल  | करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र के संधीर गांव में कोबरा सांप के साथ करतब दिखाना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हो गया। 35 वर्षीय राजिंद्र की सांप के काटने से मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, राजिंद्र को सांप पकड़ने और उनके साथ करतब दिखाने का शौक था। गांव के श्मशान घाट में निर्माण कार्य के दौरान मजदूरों को एक काला कोबरा दिखाई दिया, जिससे घबराकर उन्होंने स्नेक कैचर को बुलाया। इसी दौरान राजिंद्र मौके पर पहुंच गया और उसने खुद ही सांप को पकड़ लिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जब वह कोबरा को पकड़कर लोगों को दिखा रहा था, तभी सांप ने उसकी अंगुली पर काट लिया। काटने के बाद अंगुली से खून बहने लगा, जिसे उसने मुंह से चूस लिया। इसके कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया।

परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद स्नेक कैचर सतीश फफडाना ने मौके पर पहुंचकर कोबरा को सुरक्षित पकड़ा।

गांव के सरपंच धर्मपाल के अनुसार, राजिंद्र अविवाहित था और मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। उसकी अचानक हुई मौत से गांव में गहरा दुख और सदमे का माहौल है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *