Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वदेशी से आत्मनिर्भरता और विकास का मार्ग प्रशस्त होगा : पंचकूला स्वदेशी मेले में दुष्यंत गौतम

Panchkula, 28 December-:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने आज पंचकूला में आयोजित स्वदेशी मेले में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने स्वदेशी को भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मनिर्भरता का आधार बताते हुए कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वदेशी को अपनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल एक आर्थिक विचार नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कार और राष्ट्र के प्रति गर्व की भावना का प्रतीक है।

दुष्यंत गौतम ने कहा कि देश में तेजी से स्वदेशी उत्पादों की ओर लोगों का रुझान बढ़ रहा है, जो एक सकारात्मक परिवर्तन का संकेत है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार ने भारत को आज़ादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आज वैश्विक स्तर पर जब कई देश प्रतिबंधों की राजनीति करते हैं, तब स्वदेशी ही ऐसा माध्यम है जो भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बना सकता है।उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के नारे “जय जवान, जय किसान” को याद करते हुए कहा कि यह नारा आज भी उतना ही प्रासंगिक है। स्वदेशी अपनाकर ही देश के किसान, श्रमिक और उद्यमी मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में स्वदेशी की भूमिका केंद्रीय है।

दुष्यंत गौतम ने अपने दौरे के अनुभव साझा करते हुए कहा कि चंडीगढ़ और पंजाब का पारंपरिक भोजन, विशेषकर सरसों का साग और मक्के की रोटी, उन्हें भारतीय संस्कृति और स्वदेशी जीवनशैली से जोड़ता है।उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रवादी विचारों और सांस्कृतिक मूल्यों का विरोध किया है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों की योजनाओं में पारदर्शिता का अभाव रहा।कार्यक्रम के समापन पर दुष्यंत गौतम ने स्वदेशी मेले की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश की सांस्कृतिक पहचान को भी सुदृढ़ करते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.