Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल पर CM सुक्खू सख्त, कहा—जनहित सर्वोपरि, तुरंत ड्यूटी पर लौटें डॉक्टर

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश में रेज़िडेंट डॉक्टरों की हड़ताल को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने हड़ताल को अनुचित बताते हुए कहा कि सरकार ने डॉक्टरों को पहले ही भरोसा दिलाया था, इसके बावजूद उनका हड़ताल पर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि रेज़िडेंट डॉक्टरों को अपना अहंकार छोड़कर जनहित में वापस काम पर लौटना चाहिए।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार 75 लाख जनता के हितों के साथ खड़ी है और किसी एक पक्ष का समर्थन नहीं कर रही है। सरकार के लिए मरीजों की सेवा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर भी सरकार और समाज के लिए परिवार के समान हैं, लेकिन हड़ताल के कारण आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।मुख्यमंत्री ने रेज़िडेंट डॉक्टरों से अपील की है कि वे सोमवार से अपनी ड्यूटी पर लौटें और मरीजों की सेवा सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरकार संवाद के रास्ते हमेशा खुले रखती है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने सीनियर डॉक्टरों को अपने सरकारी आवास पर बातचीत के लिए आमंत्रित करने की बात कही, ताकि सभी मुद्दों का समाधान आपसी सहमति से निकाला जा सके।

सीएम सुक्खू ने भरोसा दिलाया कि सरकार डॉक्टरों की समस्याओं को लेकर गंभीर है और उचित स्तर पर सभी मांगों पर विचार किया जाएगा। लेकिन इसके साथ ही उन्होंने यह भी दोहराया कि जनस्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि रेज़िडेंट डॉक्टर जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जल्द ही हड़ताल समाप्त करेंगे और अस्पतालों की सेवाएं सामान्य होंगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.