Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में तिब्बती निर्वासित संसद चुनाव का अंतिम चरण, वैश्विक स्तर पर दिखा उत्साह

Summer express /धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला ,राहुल चावला —तिब्बती निर्वासित संसद के 18वें चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण रविवार सुबह 9 बजे शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुआ। इस महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दुनिया के 27 देशों में बसे तिब्बती समुदाय के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी राजनीतिक भागीदारी दर्ज कराई।

तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल के मुख्यालय धर्मशाला में मतदान को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं, जहां लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करते नजर आए। समुदाय के सदस्यों ने इसे अपनी पहचान और संघर्ष से जुड़ा अहम अवसर बताया।निर्वासित तिब्बतियों का कहना है कि यह चुनाव चीन को एक स्पष्ट संदेश देता है कि वे तिब्बत के मुद्दे पर अब भी दृढ़ हैं और उनका लोकतांत्रिक संघर्ष जारी है।सेंट्रल तिब्बतन एडमिनिस्ट्रेशन (CTA) के मुख्य चुनाव आयुक्त लोबसांग येशी ने जानकारी दी कि चुनावों के सुचारु संचालन के लिए 27 देशों में 58 क्षेत्रीय चुनाव आयुक्त नियुक्त किए गए थे। उन्होंने बताया कि इस बार करीब 91 हजार मतदाता पंजीकृत हुए हैं।चीन द्वारा चुनावों का विरोध किए जाने पर उन्होंने कहा कि भले ही चीन इन्हें अवैध बताने की कोशिश करता है, लेकिन तिब्बती समुदाय अपनी निर्वासित सरकार को ही वैध मानता है और लोकतांत्रिक तरीके से अपना संघर्ष जारी रखे हुए है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.