Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नूरपुर के 157 साल पुराने बॉयज स्कूल पर उठे सवाल, नोटिफिकेशन के खिलाफ लोगों में आक्रोश

Summer express/कांगड़ा, संजीव -:हिमाचल प्रदेश के नूरपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक बॉयज स्कूल को लेकर सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन ने स्थानीय लोगों में नाराजगी पैदा कर दी है। 157 साल पुराने इस ऐतिहासिक संस्थान के स्टेटस में बदलाव को लेकर नगरवासियों और अभिभावकों ने कड़ा विरोध जताया है।इसी मुद्दे पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री राकेश पठानिया भी अभिभावकों के साथ स्कूल पहुंचे और सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भले ही स्कूल को पूरी तरह बंद नहीं किया गया है, लेकिन इसका स्तर कम करना चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।

पठानिया ने बताया कि वर्तमान में स्कूल में लगभग 60 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं और आने वाले समय में यह संख्या 150 तक पहुंच सकती है। ऐसे में स्कूल को कमजोर करना न तो तर्कसंगत है और न ही बच्चों के हित में। उन्होंने इस संस्थान को नूरपुर की ऐतिहासिक पहचान बताते हुए कहा कि इसके साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाती है।उन्होंने आरोप लगाया कि पहले इस स्कूल में हिमाचल प्रदेश बोर्ड के तहत सभी विषय पढ़ाए जाते थे, लेकिन अब व्यवस्थाओं में बदलाव किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि जिन स्कूलों में सीबीएसई प्रणाली लागू करने की बात की जा रही है, वे आवश्यक आधारभूत सुविधाओं, जैसे खेल मैदान, को भी पूरा नहीं करते।

पूर्व मंत्री ने अपने कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कॉलेज को नई इमारत में स्थानांतरित करने और स्कूल को मौजूदा कॉलेज भवन में शिफ्ट करने का प्रस्ताव पास करवाया था, जिसके लिए 12.5 करोड़ रुपये भी स्वीकृत हुए थे। हालांकि, पिछले तीन वर्षों से यह परियोजना ठप पड़ी हुई है।अंत में उन्होंने स्पष्ट किया कि इस फैसले के खिलाफ विरोध जारी रहेगा और छात्रों के भविष्य के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ताजपुर जेल की सलाखों के बीच बंधा राखी का पवित्र धागा भाइयों की कलाई पर बहनों ने बांधा प्यार, नम हुईं आंखें

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूजरक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के उस पवित्र रिश्ते का प्रतीक है, जिसमें दूरियां चाहे कितनी भी हों, लेकिन प्यार और अपनापन कभी कम नहीं होता। रक्षाबंधन के अवसर पर लुधियाना की ताजपुर जेल में भी इस रिश्ते की भावुक तस्वीर देखने को मिली। अपने भाइयों से मिलने और उनकी कलाई पर...

छात्राओं ने पुलिसकर्मियों व एनएसएस स्वयंसेवकों ने पेड़ों को बांधी राखी

मुकुल शर्मा | पंचकूलासमर न्यूज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित गवर्नमेंट पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में सामाजिक सरोकार, पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदारी का संदेश देते हुए दो विशेष पहल की गईं। कॉलेज की छात्राओं ने सेक्टर-1 पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों को कॉलेज परिसर में राखी बांधकर उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त...

रेखा गुप्ता को बच्चों ने बांधी राखी बाकी नेताओं ने भी मनाया रक्षाबंधन

एजेंसी। नई दिल्ली रक्षाबंधन के मौके पर देश के अलग-अलग राज्यों में नेताओं ने भाई-बहन के स्नेह और विश्वास के प्रतीक इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बच्चों के साथ रक्षाबंधन मनाया। दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से आए बच्चों ने मुख्यमंत्री को राखियां बांधीं और मिठाई खिलाई।रेखा गुप्ता...

रोपड़ के एसएसपी मनिंदर सिंह देश के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल

समर न्यूज । रोपड़ रोपड़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) एस. मनिंदर सिंह, आईपीएस को फेम इंडिया एशिया पोस्ट की ओर से जारी राष्ट्रीय सूची में भारत के 25 सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल किया गया है। उन्हें कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर नियंत्रण, प्रभावी नेतृत्व और जन-केंद्रित पुलिसिंग में उनके प्रदर्शन के लिए इस...

वार्ड-31 में सड़कों से लेकर स्कूल तक काम करवाए, नशे और अपराध पर भी उठाई आवाज : लखबीर सिंह बिल्लू

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ अभियान के तहत वार्ड नंबर-31 से भाजपा पार्षद लखबीर सिंह बिल्लू ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में करवाए गए विकास कार्यों और स्थानीय समस्याओं को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि राजनीति में आने से पहले उनका परिवार लंबे समय से सामाजिक और पंचायती गतिविधियों से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.