Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फरीदाबाद में धूमधाम से मनाया गया कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन, हजारों लोगों ने दी शुभकामनाएं

फरीदाबाद-: हरियाणा के फरीदाबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का जन्मदिन इस बार विशेष उत्साह और भव्य आयोजन के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत हवन-यज्ञ से हुई, जिसके बाद शहर के हजारों लोग मंत्री को बधाई देने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। आयोजन स्थल पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां आम नागरिकों से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के प्रमुख लोग मंच पर जाकर उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए।

इस अवसर पर मंत्री विपुल गोयल ने स्कूली छात्राओं के साथ केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में सामाजिक और पर्यावरणीय संदेश भी देखने को मिला। शहर के अलग-अलग हिस्सों में लोगों ने पौधारोपण कर उनके जन्मदिन को खास अंदाज में मनाया। कार्यक्रम स्थल के अंदर एक बड़ी स्क्रीन पर मंत्री की जीवन यात्रा और उनके कार्यों पर आधारित एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म भी दिखाई गई, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।मंच से संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन व्यक्तिगत खुशी का विषय होता है, लेकिन जब हजारों लोग इसमें शामिल होकर इसे साझा करते हैं, तो यह खुशी और भी बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से वे देख रहे हैं कि लोग उनके जन्मदिन के मौके पर अलग-अलग तरीके से शुभकामनाएं दे रहे हैं—कोई पौधे लगा रहा है, तो कोई समाज सेवा के कार्य कर रहा है।

पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन को पौधारोपण के साथ मनाएं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद के लोग पर्यावरण के प्रति जागरूक हैं और यही कारण है कि पिछले वर्ष की तुलना में शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स लगभग 25 प्रतिशत तक सुधरा है।

इस मौके पर हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री राजेश नागर भी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने मंच पर जाकर विपुल गोयल को बुके भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उनके साथ पूर्व विधायक टेक चंद शर्मा भी मौजूद रहे, जिन्होंने मंत्री को बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा हुई। राजेश नागर ने आम आदमी पार्टी के कुछ सांसदों के भाजपा में शामिल होने पर कहा कि वे पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा में आए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के दरवाजे सभी के लिए खुले हैं।अंत में, विपुल गोयल ने दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न शहरों से आए लोगों का धन्यवाद किया और मुख्यमंत्री द्वारा बजट में फरीदाबाद को दी गई सौगातों के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में फरीदाबाद विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर मरीजों की मदद को ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने बढ़ाया हाथ, 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Summer express/शिमला,संजू-: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था लगातार राहत और सहयोग का माध्यम बन रही है। संस्था ने कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में...

सोनीपत: यमुना में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे, तलाश जारी

Summer express, सोनीपत। शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों के डूबने से सनपेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। 15 वर्षीय सत्यम और उसका 17 वर्षीय भाई शिवम अपने दोस्त प्रिंस (16) के साथ बेगा घाट के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई नदी की तेज...

हिसार में 24वें दिन शुरू हुआ कचरा उठान, पुलिस सुरक्षा में निगम ने चलाया अभियान  

Summer express,हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 23 दिन से जारी हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। हड़ताल के 24वें दिन सेक्टर-14 में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सेवा शुरू की गई। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को एक साथ...

रेवाड़ी में चोरी करने पहुंचे चोरों की बाइक पंचर, दूसरी मोटरसाइकिल चुराकर फरार

Summer express, रेवाड़ी ,  अंकुर कपूर  । चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे आरोपियों की मुश्किल उस समय बढ़ गई, जब उनकी मोटरसाइकिल रास्ते में पंचर हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी और वहां खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी...

लोअर बाजार में फिर सजी तहबाजारियों की दुकानें,CITU के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला के लोअर बाजार में तहबाजारियों और नगर निगम के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को तहबाजारियों ने CITU के समर्थन से लोअर बाजार में दुकानें लगाकर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया।प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि रोजी-रोटी के संकट के बीच अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.