Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल: संगठन को मजबूत करने में जुटी कांग्रेस, जिलाध्यक्षों की बैठक में बूथ स्तर तक ढांचा खड़ा करने पर जोर

Summer express, करनाल। प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति और प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी के बाद कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में करनाल स्थित जाट धर्मशाला में प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में प्रदेशभर के जिलाध्यक्षों की अहम समीक्षा एवं संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति से लेकर बूथ स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तैयार करने पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।

प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बैठक में एकजुटता और अनुशासन पर विशेष जोर देते हुए स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार का कार्यक्रम, बैठक, धरना या प्रदर्शन जिलाध्यक्ष की अनुमति और जानकारी के बिना आयोजित नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष संगठन का अधिकृत नेतृत्वकर्ता होता है और पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका संगठनात्मक अनुशासन है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.