Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला में वाहन पंजीकरण घोटाले का पर्दाफाश, 200 से ज्यादा फर्जी रजिस्ट्रेशन उजागर

Summer express,अंबाला | अंबाला छावनी स्थित उप-मंडलाधिकारी कार्यालय में वाहन पंजीकरण से जुड़े एक बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है, जिसने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच में सामने आया कि बाहरी राज्यों, विशेषकर दक्षिण भारत से आने वाले वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हरियाणा में पंजीकृत किया जा रहा था। अब तक 200 से अधिक मामलों में अनियमितताएं उजागर हो चुकी हैं।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, तमिलनाडु और नगालैंड सहित अन्य राज्यों के वाहनों को अंबाला के फर्जी पतों पर रजिस्टर किया गया। इस पूरे खेल का मकसद हरियाणा में कम पंजीकरण शुल्क का लाभ उठाकर टैक्स चोरी करना था। अधिकारियों ने 213 ऐसे वाहनों की पहचान की है, जिनका पंजीकरण धोखाधड़ी से किया गया। अनुमान है कि प्रति वाहन 1 से 2 लाख रुपये तक अवैध वसूली की गई, जिससे बड़े पैमाने पर राजस्व नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

मामले की जांच में यह भी सामने आया कि कई वाहन ऐसी कंपनियों के नाम पर दर्ज किए गए, जिनका वास्तविक अस्तित्व ही नहीं है। उदाहरण के तौर पर एक हाइड्रोलिक मोबाइल क्रेन ‘के.पी. कंस्ट्रक्शन’ के नाम पर पंजीकृत पाई गई, जबकि संबंधित स्थान पर ऐसी कोई कंपनी मौजूद नहीं थी और उसका वास्तविक मालिक तमिलनाडु का निवासी निकला। इसी तरह ‘एसआर क्रेन सर्विसेज’ के नाम पर दर्ज एक अन्य वाहन का मालिक कोयंबटूर का पाया गया।

पूरे प्रकरण में नियमों की खुली अनदेखी सामने आई है। जांच समिति ने इसे राजस्व को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने और दुर्भावनापूर्ण मंशा से अंजाम दिए गए कृत्य के रूप में देखा है। नियमों के मुताबिक वाहन का पंजीकरण उसी स्थान पर होना चाहिए जहां वाहन मालिक का स्थायी निवास हो, लेकिन इस मामले में इस मूल नियम की अनदेखी की गई।

जांच के दौरान कई गंभीर खामियां भी उजागर हुईं। अनिवार्य दस्तावेज जैसे फॉर्म 20, 21 और 22 रिकॉर्ड से गायब मिले, जबकि फाइलों में केवल असत्यापित फोटोकॉपी रखी गई थीं। कई मामलों में वैध बीमा दस्तावेज और मोटर वाहन निरीक्षक का प्रमाण पत्र भी उपलब्ध नहीं था। इसके अलावा वाहन मालिकों की अंबाला में निवास से जुड़ी कोई ठोस पहचान या प्रमाण भी प्रस्तुत नहीं किया गया था।

रिपोर्ट में इस पूरे घोटाले में स्थानीय स्तर पर मिलीभगत की आशंका भी जताई गई है। जांच एजेंसियां यह भी पड़ताल कर रही हैं कि कहीं इन फर्जी नंबर प्लेट्स का इस्तेमाल चोरी के वाहनों को चलाने में तो नहीं किया गया। 30 मार्च से शुरू हुई इस जांच की विस्तृत रिपोर्ट उपायुक्त को सौंप दी गई है और अब इस मामले में जल्द ही पुलिस केस दर्ज होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.