Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रेवाड़ी में असाही फ्लाईओवर के पास सड़क हादसा, कैंटर की टक्कर से एक युवक की मौत

Summer Express, रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही फ्लाईओवर के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें कैंटर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार, बावल निवासी 26 वर्षीय शिवा अपने साथी सुधीर के साथ बाइक पर जा रहा था। इसी दौरान असाही फ्लाईओवर के पास हाईवे पार करते समय एक तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि सुधीर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने शिवा को मृत घोषित कर दिया। घायल सुधीर को प्राथमिक उपचार के बाद रेवाड़ी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कसाऊ प्रोजेक्ट पर सुक्खू का अनुराग ठाकुर पर हमला, बोले- अपने ज्ञान में करें वृद्धि, 20 साल में  जनता के लिए क्या किया?

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- :मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हमीरपुर दौरे के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर सांसद अनुराग सिंह ठाकुर समेत प्रदेश भाजपा नेताओं पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कुशाऊ प्रोजेक्ट, सानन हाइड्रो प्रोजेक्ट, स्वास्थ्य सेवाओं, डॉक्टरों की भर्ती और प्रदेश सरकार की आगामी योजनाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं।...

फतेहाबाद में फाइनेंसर से परेशान युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अस्पताल में मौत

summer express,फतेहाबाद। मस्जिद वाले मोहल्ले में रहने वाले 26 वर्षीय गौरव ने कथित तौर पर फाइनेंसरों से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन उसे उपचार के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां गुरुवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बस स्टैंड पुलिस चौकी ने मामले की जांच शुरू कर दी...

करनाल में बंद मुर्गी फार्म में चल रहा था अवैध पटाखा निर्माण, 90 पेटियां बरामद

summer express ,करनाल। जिले के मोहिदीनपुर गांव में बाहर से बंद दिखाई देने वाले एक मुर्गी फार्म के अंदर कथित तौर पर अवैध रूप से पटाखे बनाने का काम चल रहा था। पुलिस की छापेमारी में मौके से तैयार पटाखों की करीब 90 पेटियां और बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री बरामद हुई है। पुलिस के...

गुरुग्राम में गोपाल कांडा से जुड़ी तीन संपत्तियों पर ईडी की छापेमारी, खंगाले दस्तावेज़

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा के पूर्व गृह राज्यमंत्री और कारोबारी गोपाल कांडा से जुड़ी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) की धारा 17 के तहत गुरुग्राम में कांडा से जुड़ी तीन प्रमुख संपत्तियों पर छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई...

द्वारका एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने चार मजदूरों को कुचला, दो की मौत

summer express , गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे पर श्रीराम चौक के पास  देर रात तेज रफ्तार शेवरले बीट कार ने सड़क किनारे काम कर रहे चार मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों के साथ कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.