Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढालपुर स्कूल में CBSE कक्षाएं शुरू,अब छात्राओं को भी मिलेगा प्रवेश

अंग्रेजी और हिंदी दोनों माध्यम में होगी पढ़ाई

कुल्लू, 7 अप्रैल -: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज) में अब सीबीएसई सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बार की सबसे बड़ी खासियत यह है कि अब इस स्कूल में छात्राओं को भी एडमिशन दिया जा रहा है। पहले यह स्कूल केवल छात्रों के लिए ही सीमित था, लेकिन सरकार के निर्णय के बाद इसे सीबीएसई पैटर्न में परिवर्तित कर दिया गया है, जिससे शिक्षा के अवसर और अधिक व्यापक हो गए हैं।

स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से समय रहते प्रवेश लेने की अपील की है। प्रधानाचार्य प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शैक्षणिक सत्र में कक्षा 10वीं और 12वीं अभी हिमाचल प्रदेश बोर्ड के तहत ही संचालित होंगी, जबकि अन्य कक्षाओं को सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्कूल में सभी विषयों के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध हैं और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान की जाएगी।

प्रधानाचार्य ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित फीस संरचना के अनुसार ही शुल्क लिया जा रहा है, जिससे यह स्कूल आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए भी सुलभ बना रहेगा। पहले जहां केवल लड़कों को शिक्षा का अवसर मिलता था, वहीं अब लड़कियां भी यहां सीबीएसई शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी, जो क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक बदलाव माना जा रहा है।

स्कूल की रसायन विज्ञान प्रवक्ता स्मृति कात्यायन ने सरकार के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह कदम विशेष रूप से उन छात्रों के लिए लाभकारी है जो आर्थिक कारणों से निजी स्कूलों में पढ़ाई नहीं कर पाते। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बेहतर और प्रतिस्पर्धी शिक्षा का अवसर मिलेगा।इस पहल से न केवल शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच शैक्षणिक अंतर भी कम होने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.