Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रूस में करनाल के 17 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, जांच की मांग

Summer express, करनाल |  करनाल के बसंत विहार निवासी 17 वर्षीय देव पुंडीर की रूस में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों को यह जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से उसके साथियों द्वारा दी गई, जिसके बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि देव 16 मार्च को टूरिस्ट वीजा पर रूस घूमने गया था और शुरुआत में उससे संपर्क बना हुआ था, लेकिन कुछ दिनों बाद उसका फोन बंद हो गया और शनिवार के बाद से परिजनों से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया।

परिजनों का कहना है कि अचानक उन्हें व्हाट्सएप पर देव की फोटो के साथ उसकी मौत की सूचना मिली, हालांकि अभी तक उसकी मौत के कारणों का कोई स्पष्ट पता नहीं चल सका है। परिवार ने सरकार से अपील की है कि मामले की गंभीरता से जांच कराई जाए और शव को भारत वापस लाने की व्यवस्था की जाए ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।

मृतक के पिता विनोद कुमार ने बताया कि उन्होंने बेटे को विदेश जाने से रोकने की कोशिश की थी और पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी थी, लेकिन देव ने कहा था कि वह केवल घूमने जा रहा है और जल्द लौट आएगा। देव ने हाल ही में 12वीं कक्षा पास की थी और वह होटल मैनेजमेंट का डिप्लोमा कर रहा था। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा और परिवार का इकलौता बेटा था। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में है और प्रशासन से जल्द मदद की मांग कर रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.