Summer express, लुधियाना | केंद्रीय जेल में सुरक्षा व्यवस्था के दौरान एक हवालाती से प्रतिबंधित सामान बरामद होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद जेल प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, सहायक सुपरिंटेंडेंट ऋषभ पाल गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती मोहित, निवासी गुरु नानक नगर, टिब्बा रोड, किसी मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में बंद है।
संदिग्ध हालत में घूमता मिला हवालाती
बताया जा रहा है कि मोहित जेल परिसर में स्थित सुरक्षा टावर नंबर 8 के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था। जब जेल स्टाफ ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 50 पुड़ियां जर्दा बरामद हुईं।
मामला दर्ज, जांच जारी
घटना के बाद जेल प्रशासन ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस अधिकारी गुरदयाल सिंह के अनुसार, आरोपी के खिलाफ प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की आगे जांच की जा रही है।