Facebook-f Youtube X-twitter

सिया हत्याकांड मामला: कडवा है मगर सच है, प्रदर्शन के दौरान छात्रा ने नेताओं सहित समाज को भी दिखाया आईना

मंडी,धर्मवीर-:बीती 13 अप्रैल की सुबह मंडी जिला के सरकाघाट उपमंडल के तहत आने वाले गोपालपुर में हुई सिया की निर्मम हत्या के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान हैं। जगह-जगह धरना प्रदर्शनों के माध्यम से जनता सिया को न्याय देने की मांग के साथ सरकारों को कोसते हुए नजर आ रहे है। 14 अप्रैल की दोपहर को सिया के अंतिम संस्कार के बाद सरकाघाट मुख्यालय में भी एक धरना प्रदर्शन हुआ, जिसमें क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक संगठनों ने भाग लेकर सिया को न्याय देने की आवाज बुलंद करते हुए आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग भी उठाई।

इस प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा वोट बैंक की राजनीति तक सीमित देश व प्रदेश के नेताओं के खिलाफ खूब गुब्बार निकाला। छात्रा ने नेताओं को आइना दिखाते हुए कहा कि जब भी कोई बड़ी राजनीतिक रैली होती है यह तथाथित नेता सरकारी बसों में भर-भर कर जनता को ले जाते हैं। हजारों की संख्या में कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने के लिए सभी को छुटटी तक कर दे दी जाती है। लेकिन आज वह नेता और सरकारें सिया को न्याय दिलाने के लिए गायब नजर आ रहें हैं। प्रदर्शनकारी छात्रा ने यह भी कहा सिया की मौत को नशे के साथ ही जोड़ना सही नहीं है, बल्कि यह उस सोच का भी नतीजा है जो महिलाओं और बेटियों को लगातार कमजोर करने में लगे हुए हैं। छात्रा ने धरना प्रदर्शन में मौजद लोगों से बेटियों ही नहीं अपने बेटों पर भी दायरे में बांधने की भी अपील की। छात्रा ने एक तरह से इस मौके पर समाज और नेताओं दोनों को आइना दिखाने का काम किया।

वहीं इस मौके पर माकपा सचिव भूपेंद्र सिंह ने सिया को न्याय दिलाने के साथ पीड़ित परिवार को 20 लाख मुआवजा देने की मांग रखी। साथ ली नैण गांव की सड़क को दुरूस्त कराने और गांव के लिए पुनः बस सेवा बहाल करने की मांग उन्होंने सरकार से उठाई।

3 दिन के पुलिस रिमांड पर आरोपी:

उधर, मंगलवार को हत्याकांड के आरोपी विकास पटियाल को जज के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन का रिमांड मिला है। पुलिस की आरोपी से पूछताछ जारी है, ताकि घटना के असली कारणों तक पहुंचा जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.