Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नम आंखों से सरदार परमजीत सिंह को पुत्र अर्शदीप सिंह समर ने दी मुखाग्नि

Summer Express, सुनील ,  लुधियाना | द समर न्यूज़ के ग्रुप एडिटर और यूनाइटेड प्रेस क्लब के प्रधान अर्शदीप सिंह समर के पिता सरदार परमजीत सिंह का 13 अप्रैल की देर रात को निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने के लिए पंजाब व साथ लगते प्रदेशों से पत्रकार भाईचारा, राजनीति, सामाजिक व व्यापारिक दायरे से जुड़े हुए लोग उनके घर पहुंचे। मंगलवार दोपहर को लुधियाना के गौशाला स्थित शमशान घाट में सरदार परमजीत सिंह के शव को अंतिम विदाई देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे। अर्शदीप सिंह समर ने अपने पिता को मुखाग्नि दी। शमशान घाट में पहुंचे हर व्यक्ति की आंखें नम थी और इन्हीं नम आंखों से सरदार परमजीत सिंह को अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार करने के बाद सरदार परमजीत सिंह की आत्मा की शांति के लिए गुरुद्वारा साहिब में पाठ भी रखवाया गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि  सरदार परमजीत सिंह बीते लंबे समय से बीमार थे। बीमारी के चलते ही तकरीबन 20 दिन से वह अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल में इलाज दौरान 13 अप्रैल की देर शाम उनकी तबीयत अचानक चार खराब हो गई। कुछ ही घंटे के बाद उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधायक अशोक पराशर पप्पी, विधायक मदन लाल बग्गा, विधायक दलजीत सिंह भोला, राकेश पाराशर, अमन बग्गा, विकास पराशर, तरसेम भिंडर, दीपा शाहपुरी, विपन सूद काका, हितेश इंद्र ग्रेवाल, हरजिंदर सिंह बॉबी गर्चा, गुरदीप सिंह गोशा, निशिकांत जोशी, भूपिंदर सिंह भाटिया, राजीव थपलियाल, मनीश सिंह, गिरजेश मिश्रा, मुनीश अत्रि, अरविंद श्रीवास्तव, विवत्सवत वेंकट, मोहित खन्ना, तरसेम देवगन, विकास मल्होत्रा, मोहित बहल, राजेश शर्मा, सुरिंदर सिंह सन्नी, विपन जंड, तरसेम घई, इंजीत वर्मा, अशोक सिंघी, कुलविंदर सिंह किंदा, गुरप्रीत सिंह खुराना, पार्षद गौरव सिंह गोरा, मुकेश गौतम, गौतम जालंधरी, यशपाल शर्मा, सिमरनजीत सिंह सिम्मू, लखविंदर चौधरी, लवली मनोचा, लक्की झमट, गुरकीरत टीना, अरुण शर्मा, राजू बाबा, महंत प्रवीण चौधरी, सोमा पंडित, अमरजीत मक्कड़, संजय तलवाड, पवन दीप सिंह मैदान, नीरज सतीजा, मोहित सूद, डॉ नरेश उप्पल, सोनू टैक्सन, गोपाल गुप्ता, हरप्रीत सिंह, करण वाही, मोनू खिंडा, प्रभजीत बिंद्रा, दविंदर सिंह ज्योति, मोहित रामपाल, वरुण रामपाल, मनी ग्रेवाल, रजनीश धीमान, अनिल सरीन, जीवन गुप्ता, परवीन बंसल, संजीव चौधरी, वकील हर्ष शर्मा, नवल जैन, महेश दत, रमेश बांगड़, अमित गोसाईं, चंद्रकांत चढ़ा, अमित अरोड़ा आदि ने दिवंगत आत्मा को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.