Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल के पूर्व और मौजूदा आला अधिकारी आमने-सामने! नेता प्रतिपक्ष बोले- मुख्यमंत्री का अधिकारियों पर नहीं नियंत्रण

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में ‘चेस्टर हिल’ परियोजना को लेकर विवाद अब प्रशासनिक दायरे से निकलकर सियासी बहस का केंद्र बन गया है। जिला सोलन में जमीन खरीद और निर्माण से जुड़े कथित अनियमितताओं के आरोपों ने पूर्व और वर्तमान वरिष्ठ अधिकारियों को आमने-सामने ला खड़ा किया है। इस मुद्दे पर अब प्रदेश की राजनीति भी गरमा गई है।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार अधिकारियों के इशारों पर चल रही है और मुख्यमंत्री का प्रशासन पर नियंत्रण कमजोर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इस पूरे मामले को गंभीरता से नहीं ले रही।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इन आरोपों को खारिज करते हुए पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर को अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक नियंत्रण पर भी जवाब देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के निर्देश जिला उपायुक्त (DC) को दिए गए हैं और इस पर अनावश्यक राजनीति नहीं होनी चाहिए।

दरअसल, ‘चेस्टर हिल’ प्रोजेक्ट में धारा-118 के उल्लंघन और निर्माण में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा की शिकायत के बाद वर्तमान कार्यकारी मुख्य सचिव संजय गुप्ता पर सवाल उठे। इसके जवाब में संजय गुप्ता ने पूर्व मुख्य सचिवों पर ही आरोप लगाए, जिससे विवाद और गहरा गया।इस बीच, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विनीत चौधरी ने भी मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सरकार इस गंभीर मुद्दे को केवल अधिकारियों की आपसी खींचतान बताकर हल्का करने की कोशिश कर रही है, जो उचित नहीं है।अब यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और राजनीतिक जवाबदेही दोनों की परीक्षा बनता जा रहा है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मेयर सरबजीत सिंह समाना ने वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट का किया उद्घाटन

{सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में खिलाड़ियों को मिली नई खेल सुविधाएं; युवाओं को खेलों से जोड़ने पर दिया जोरसागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाना ने सेक्टर-70 और सेक्टर-71 में नई खेल सुविधाओं का उद्घाटन किया। सरकारी हाई स्कूल मटौर के नजदीक सेक्टर-70 स्थित पार्क में वॉलीबॉल कोर्ट का उद्घाटन...

नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए पंजाब रेडक्रॉस ने भेजी दूसरी राहत खेप

38 लाख की राहत सामग्री लेकर ट्रक रवाना, राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने दिखाई हरी झंडीसमर न्यूज | चंडीगढ़ नेपाल में फ्लैश फ्लड से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पंजाब स्टेट रेडक्रॉस ने शुक्रवार को राहत सामग्री की दूसरी खेप रवाना की। करीब 38 लाख रुपए की जरूरी सामग्री से लदे ट्रकों को पंजाब...

829 करोड़ के बजट से बदलेगी पंचकूला की तस्वीर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित होगा शहर : सैनी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि पंचकूला महानगरीय क्षेत्र के संतुलित और समग्र विकास के लिए पंचकूला महानगरीय विकास प्राधिकरण लगातार कार्य कर रहा है। वित्त वर्ष 2026-27 में प्राधिकरण के माध्यम से पंचकूला के विकास कार्यों हेतु 829.23 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है।इसमें लगभग...

तख्त श्री केसगढ़ साहिब से मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण शुरू

जगदीश लाल | नवांशहरसमर न्यूज खालसा पंथ की जन्मभूमि श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब से गुरुवार को मीरी-पीरी खालसा मार्च का तीसरा चरण सिख परंपराओं और खालसाई उत्साह के साथ शुरू हुआ। मार्च की अगुवाई श्री अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज, एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...

जुही एन्क्लेव में तीन अवैध कमर्शियल निर्माण ढहाए

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज जस्सियां रोड के पास जुही एन्क्लेव में शुक्रवार को नगर निगम की बिल्डिंग ब्रांच ने अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की। जोन-ए की टीम ने मौके पर पहुंचकर बिल्डिंग बायलॉज का उल्लंघन कर बनाए जा रहे तीन अवैध कमर्शियल निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।निगम अधिकारियों के मुताबिक, उक्त निर्माणों के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.