Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संगरूर में स्वर्णकार नेता के घर पेट्रोल बम हमला, CCTV में कैद वारदात से फैली दहशत

Summer express, संगरूर | पंजाब के संगरूर जिले के शिवपुरी मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब स्वर्णकार एसोसिएशन धूरी के प्रधान दर्शन सिंह खुरमी के घर पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया गया। इस हमले के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जब दर्शन सिंह खुरमी अपने परिवार के साथ घर के अंदर मौजूद थे। अचानक पोर्च की ओर से तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो घर के मुख्य गेट, पोर्च और वहां खड़ी कार में आग लगी हुई थी। पड़ोसियों की मदद से तुरंत आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया।

घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें तीन नकाबपोश युवक मोटरसाइकिल पर आते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक हमलावर पेट्रोल से भरी बोतल में आग लगाकर उसे घर के अंदर फेंकता है और इसके बाद तीनों मौके से फरार हो जाते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सूचना मिलते ही डीएसपी धूरी गुरप्रीत सिंह और थाना सिटी धूरी के प्रभारी इंस्पेक्टर जसवीर सिंह तूर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

फिलहाल हमले के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पौंग झील में मछली उत्पादन बढ़ाने की पहल, विभाग ने छोड़े 13 लाख मछली के बीज

गुलशन धनोआ | देहरा-:पौंग जलाशय (महाराणा प्रताप झील) में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए मत्स्य विभाग की ओर से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में विभाग की टीम ने बेही क्षेत्र में मछली के बीज जलाशय में छोड़े। इस दौरान मत्स्य विभाग की डिप्टी डायरेक्टर आंचल ठाकुर विशेष रूप से...

आंध्र प्रदेश में महिला की चाकू से गोदकर हत्या, पीछा कर घर में घुसा था आरोपी

Summer express, अमरावती। आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक 29 वर्षीय महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक व्यक्ति ने पहले महिला का पीछा किया और फिर उसके घर में घुसकर उस पर चाकू से कई वार किए। गंभीर रूप से घायल महिला ने उपचार के दौरान...

जालंधर में भीषण सड़क हादसा: फ्लाईओवर पर ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, दो युवकों की मौत

Summer express, जालंधर। जालंधर में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की जान चली गई। पुलिस लाइन के पास फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी नगर निगम की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा भिड़ी। हादसे के समय कार में पांच युवक सवार थे। बताया जा रहा है कि सभी दोस्त जन्मदिन की...

ट्रंप को बड़ा झटका: एपस्टीन रिपोर्ट पर वॉल स्ट्रीट जर्नल के खिलाफ 10 अरब डॉलर का मुकदमा खारिज

Summer express, मियामी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अदालत से बड़ा झटका लगा है। मियामी की एक संघीय अदालत ने शनिवार को ट्रंप की ओर से वॉल स्ट्रीट जर्नल और मीडिया कारोबारी रूपर्ट मर्डोक के खिलाफ दायर 10 अरब डॉलर के मानहानि मुकदमे को स्थायी रूप से खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि...

बाजार में खाद्य आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण,9 दुकानों से 9,320 रुपये की फल-सब्जियां जब्त

ऊना, राकेश- बाजार में नियमों की अनदेखी करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए निरीक्षण अभियान चलाया। विभागीय टीम ने बाजार में कुल 30 दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 9 दुकानों से कुल 157 किलोग्राम फल एवं सब्जियां जब्त की गईं, जिनकी अनुमानित...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.