Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संघर्ष से सफलता तक: दिव्यांग छात्र मोहित कंदोरिया ने रचा इतिहास

कांगड़ा, संजीव -:मेहनत, हौसले और अटूट इच्छाशक्ति की मिसाल पेश करते हुए फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत कंदोर के 24 वर्षीय मोहित कंदोरिया ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने क्षेत्र के पहले छात्र बनने का गौरव प्राप्त किया है। उनकी यह सफलता केवल एक परीक्षा पास करने तक सीमित नहीं, बल्कि यह संघर्ष, साहस और समर्पण की प्रेरणादायक कहानी है।

दिव्यांग होने के कारण मोहित को रोजमर्रा की जिंदगी में कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। जहां अन्य छात्रों के लिए कॉलेज जाना आसान होता है, वहीं उनके लिए यह एक चुनौतीपूर्ण कार्य था। इस संघर्षपूर्ण सफर में उनके पिता नरेंद्र कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपने बेटे के उज्ज्वल भविष्य के लिए बाहर मजदूरी करना तक छोड़ दिया और प्रतिदिन उसे कॉलेज छोड़ने और वापस लाने की जिम्मेदारी निभाई। उनका यह त्याग मोहित की सफलता की मजबूत नींव बना।

मोहित वर्तमान में वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय, देहरी में एम.ए. इतिहास के छात्र हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी विद्यालयों से पूरी की और आगे की पढ़ाई सीआरसी कामरेड राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, रैहन से की। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से होने के बावजूद उन्होंने बिना किसी कोचिंग के यह सफलता हासिल की।मोहित ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, मार्गदर्शक सहायक प्रोफेसर अनिल शर्मा और क्षेत्र के विधायक भवानी सिंह पठानिया को दिया। उनका कहना है कि सही मार्गदर्शन, कड़ी मेहनत और परिवार के समर्थन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उनकी कहानी आज युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा बनकर उभरी है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...

अंबाला पुलिस का बड़ा एक्शन: स्मैक तस्करों से पूछताछ के बाद दिल्ली से नाइजीरियन ड्रग सप्लायर गिरफ्तार

Summer express /अंबाला-:अंबाला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक सेल ने पहले दो स्थानीय तस्करों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। उनसे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दिल्ली में छापेमारी कर एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी...

2 लाख की रोबोटिक सर्जरी मात्र 30 हजार में, नेरचौक मेडिकल कॉलेज हुए 61 सफल ऑपरेशन

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:निजी अस्तपालों में रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से लाखों रुपयों की फीस लेकर किए जाने वाले ऑपरेशन अब मंडी जिला के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान श्री लाल बहादुर शास्त्री नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मात्र 30 हजार में किए जा रहे हैं। बीते 4 माह में मेडिकल कॉलेज मे रोबोटिक सर्जरी के 61...

22 दिनों से बूंद-बूंद को तरस रही सिरसा की खन्ना कॉलोनी,पानी के लिए मचा हाहाकार

Summer express/सिरसा,विजय-: हरियाणा के सिरसा शहर में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। शहर की खन्ना कॉलोनी के निवासी पिछले 22 दिनों से पानी की भारी किल्लत का सामना कर रहे हैं। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि लोगों के घरों में लगे नलों से पानी की जगह सिर्फ हवा...

इंस्टाग्राम विवाद में हमला करने वाले आरोपियों की पुलिस ने निकाली परेड,गांव में कराया शक्ति प्रदर्शन

Summer express/कैथल, बलिंदर कुमार -:कैथल जिले के गांव क्योड़क में सोशल मीडिया पर चल रहे विवाद के चलते युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव बेलेरखा निवासी राहुल उर्फ रावल और गांव क्योड़क निवासी शेखर के रूप में हुई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.