Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा निकाय चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, 115 उम्मीदवार 5 साल के लिए अयोग्य घोषित

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने आगामी नगर निकाय चुनावों से पहले सख्त कार्रवाई करते हुए 115 उम्मीदवारों को अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, ये सभी प्रत्याशी अगले पांच वर्षों तक किसी भी चुनाव में भाग नहीं ले सकेंगे।

यह कार्रवाई उन उम्मीदवारों के खिलाफ की गई है जिन्होंने चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद निर्धारित समय सीमा में अपने चुनावी खर्च का विवरण जमा नहीं कराया। आयोग ने स्पष्ट किया है कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना अनिवार्य है और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी।

नियमों के मुताबिक, प्रत्येक उम्मीदवार को परिणाम घोषित होने के 30 दिनों के भीतर अपने चुनावी खर्च का पूरा ब्यौरा जमा कराना होता है। ऐसा न करने पर उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने का प्रावधान है। इसी प्रक्रिया के तहत आयोग ने हालिया सूची अपडेट करते हुए 115 प्रत्याशियों को पांच साल के लिए चुनाव लड़ने से प्रतिबंधित कर दिया है।

आयोग ने सभी उम्मीदवारों को निर्देश दिए हैं कि वे चुनाव प्रचार के दौरान खर्च का सही रिकॉर्ड रखें और तय सीमा के भीतर पूरा विवरण प्रस्तुत करें। इसके लिए उन्हें पर्यवेक्षकों से मार्गदर्शन लेने की भी सलाह दी गई है, ताकि किसी प्रकार की गलती से बचा जा सके।

चुनाव आयोग द्वारा तय नियमों के अनुसार विभिन्न पदों के लिए खर्च की अलग-अलग सीमा निर्धारित की गई है। नगर निगम महापौर उम्मीदवार अधिकतम 30 लाख रुपये, पार्षद साढ़े 7 लाख रुपये, नगर परिषद अध्यक्ष 20 लाख रुपये और सदस्य चार लाख रुपये तक खर्च कर सकते हैं। इसी तरह पंचायत और जिला परिषद स्तर पर भी अलग-अलग सीमा तय की गई है।

आयोग के अनुसार, सोनीपत नगर निगम के 18, झज्जर नगर परिषद के 5, नूंह के 14, पुन्हाना के 17, फिरोजपुर झिरका के 5, नारनौल के 41, राजौंद के 13 और टोहाना के 1 उम्मीदवार को अयोग्य घोषित किया गया है। आयोग ने साफ किया है कि आगे भी नियमों के उल्लंघन पर इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एम्स बिलासपुर पहुंचकर जाना घायल विवेक का हाल, एक लाख रुपये की तत्काल सहायता दी

Summer express/ऊना, राकेश-: कठिन परिस्थितियों से जूझ रहे परिवार को सहारा देने के लिए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुए एम्स बिलासपुर में उपचाराधीन विवेक कुमार से मुलाकात की। ऊना से चंडीगढ़ जाते समय वह विशेष रूप से अस्पताल पहुंचे और हरोली विधानसभा क्षेत्र के ईसपुर गांव के निवासी विवेक के स्वास्थ्य की...

सूडान के बाजार पर भीषण ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत और 113 घायल

Summer express, न्याला। सूडान के दक्षिण दारफुर क्षेत्र के न्याला शहर में एक व्यस्त बाजार पर हुए भीषण ड्रोन हमले में कम से कम 102 लोगों की मौत हो गई, जबकि 113 अन्य घायल हो गए। मानवाधिकार संगठनों और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, सोमवार शाम दुमाया इलाके के तानकोंग बाजार को निशाना बनाया गया। घटना...

मोगा गोलीकांड: 19 घंटे के गतिरोध के बाद साहिल और गगनदीप का अंतिम संस्कार

Summer express,मोगा। पंजाब के मोगा स्थित अंगदपुरा मोहल्ले में गोलीबारी की घटना में जान गंवाने वाले साहिल जिंदल और गगनदीप सिंह का अंतिम संस्कार करीब 19 घंटे तक चले गतिरोध के बाद किया गया। परिजन आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से इनकार कर रहे थे। प्रशासनिक...

चक्रवात अर्नब का तटीय इलाकों में असर, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अर्नब को लेकर कई राज्यों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में तेज हवाओं और भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। मौसम विभाग ने स्थिति पर नजर रखते हुए संबंधित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी...

पूर्व विधायक के बेटे के कांग्रेस में आने से मुक्तसर में टिकट की दौड़ हुई तेज

समर न्यूज। मुक्तसर पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने संगठन में नए नेताओं को शामिल करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में मुक्तसर के पूर्व विधायक और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रहे स्वर्गीय सुखदर्शन सिंह मराड़ के बड़े बेटे राजबलविंदर सिंह मराड़ कांग्रेस में शामिल हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.