Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में खेलों को नई उड़ान देने की पहल, विशेष पैकेज और हाई-एल्टीट्यूड सेंटर की मांग

Summer express/शिमला, संजू -:यादवेन्द्र गोमा ने केंद्र सरकार से हिमाचल प्रदेश में खेलों के विकास के लिए विशेष पैकेज और आधुनिक सुविधाओं की मांग उठाई है। यह मांग युवा मामले एवं खेल मंत्रियों का चिंतन शिविर के दौरान सामने आई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने की।शिविर में देशभर के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के खेल मंत्रियों ने भाग लिया, जहां खेल नीतियों को मजबूत बनाने, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने और “फिट इंडिया” अभियान को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए गोमा ने प्रदेश की खेल संभावनाओं और चुनौतियों को प्रमुखता से रखा।

गोमा ने मांडविया से मुलाकात कर उन्हें हिमाचली शाल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने राज्य के खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु विशेष वित्तीय सहायता की आवश्यकता बताई। उनका कहना था कि हिमाचल की भौगोलिक परिस्थितियां खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए बेहद उपयुक्त हैं, लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में खिलाड़ी पिछड़ जाते हैं।

उन्होंने विशेष रूप से किन्नौर, लाहौल-स्पीति और धर्मशाला में हाई-एल्टीट्यूड प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव रखा। उनका मानना है कि इन क्षेत्रों में ऐसे केंद्र बनने से खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग मिल सकेगी और उनकी शारीरिक क्षमता में उल्लेखनीय सुधार होगा।गोमा ने यह भी कहा कि इन केंद्रों से न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के खिलाड़ियों को लाभ मिलेगा। इससे भारत की अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि राज्य के खेल बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए शीघ्र कदम उठाए जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मनरेगा आंदोलन पर CM सैनी का तीखा वार, कांग्रेस-AAP पर आरोप

हरियाणा में फिल्म शूटिंग को सीएम का न्योता, बोले- लोकेशन के साथ मिलेगा पूरा सहयोग

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा अब फिल्म निर्माताओं के लिए सिर्फ शूटिंग की खूबसूरत लोकेशन ही नहीं, बल्कि सहयोग और सुविधाओं का भी केंद्र बनने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने फिल्म जगत से जुड़े लोगों को हरियाणा में फिल्मों की शूटिंग करने का न्योता दिया है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित फिल्म...

धर्मशाला में साइकिलों के पहियों से गूंजा फिटनेस का संदेश, युवाओं ने लिया नशे से दूर रहने का संकल्प

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में धर्मशाला में युवाओं को खेल, फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय खेल गतिविधियों का रविवार को समापन हुआ। अंतिम दिन शहर में ‘संडेज ऑन साइकिल’ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 50 से अधिक युवाओं के साथ एनसीसी कैडेट्स और पुलिस...

करनाल पहुंचे मनोहर लाल खट्टर, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला; विधानसभा हंगामे से लेकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल तक बोले

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को अपने गृह क्षेत्र करनाल पहुंचे। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात की और हॉकी मैच का आनंद लेते हुए उनका उत्साह बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देशभर के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर राज्यपाल की पहल, वेटरन खिलाड़ियों से किया संवाद

Summer express/शिमला -:राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर शिमला स्थित लोकभवन में पहली बार हिमाचल प्रदेश के वेटरन खिलाड़ियों के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने प्रदेश और देश का नाम रोशन करने वाले अनुभवी खिलाड़ियों से मुलाकात कर खेलों को बढ़ावा देने और खेल सुविधाओं को मजबूत करने पर...

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पलवल में गूंजा फिटनेस का संदेश, ‘पलवल साइक्लोथॉन’ में उमड़ा जनसैलाब

Summer express/पलवल, सुंदर कुंडू-:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर पलवल में खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए भव्य ‘पलवल साइक्लोथॉन’ का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों, युवाओं और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। साइक्लोथॉन के जरिए लोगों को स्वस्थ जीवनशैली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.