Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फ्री ट्रेड एग्रीमेंट  के बाद बढ़ी चुनौती: विदेशी सेब आयात से हिमालयी बागवान चिंतित

Summer express /शिमला, संजू -: भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हाल ही में हुए फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) के बाद हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के सेब उत्पादकों में चिंता का माहौल बन गया है। 27 अप्रैल को हुए इस समझौते के तहत सेब आयात पर शुल्क में कटौती और तय कोटा लागू किए जाने से स्थानीय बागवानों को अपने कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

हिमाचल प्रदेश सरकार में बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस फैसले से प्रदेश के बागवानों में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है। समझौते के अनुसार, भारत टैरिफ रेट कोटा (TRQ) के भीतर न्यूज़ीलैंड से आयातित सेब पर बेसिक कस्टम ड्यूटी 50 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत करेगा। उनका कहना है कि यह कदम सीधे तौर पर स्थानीय उत्पादकों की प्रतिस्पर्धा क्षमता को प्रभावित कर सकता है।नेगी ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री भले ही हिमाचल को अपना घर बताते हों, लेकिन ऐसे फैसलों में प्रदेश के हितों का ध्यान नहीं रखा गया। उन्होंने कहा कि न्यूज़ीलैंड में सेब उत्पादन का समय हिमाचल के सीज़न से मेल खाता है, जिससे बाजार में सीधी प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और स्थानीय बागवानों को नुकसान हो सकता है।

विशेषज्ञों के अनुसार, न्यूज़ीलैंड में आधुनिक तकनीकों के कारण सेब की उत्पादकता 50 से 70 टन प्रति हेक्टेयर तक पहुंच जाती है, जबकि हिमाचल में यह औसतन 7 से 8 टन प्रति हेक्टेयर है। ऐसे में सस्ते आयातित सेब घरेलू बाजार पर दबाव बना सकते हैं। भारत का सेब उद्योग हिमालयी क्षेत्रों की ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इस बदलाव के दूरगामी प्रभाव हो सकते हैं।

वहीं, मंत्री ने आगामी पंचायती राज चुनावों को लेकर भी विश्वास जताया कि राज्य सरकार के कामकाज के आधार पर कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले तीन वर्षों में जनता से किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में ठोस प्रयास किए हैं, जिसका सकारात्मक परिणाम चुनावों में देखने को मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

खत्म हुआ इंतज़ार! तीन चरणों में होंगे हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनाव

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायती राज चुनाव की घोषणा कर दी है। प्रदेश में पंचायती राज चुनाव तीन चरणों में होंगे। इसके लिए 26 मई, 28 मई और और यार 30 मई की तारीख़ तय की गई है। राज्य चुनाव आयुक्त अनिल खाची ने बताया कि मतदान के लिए सुबह...
Summer Express - पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

पिहोवा के गढ़ी सिंघा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग,खेतों से जंगल तक फैली

Summer express /कुरुक्षेत्र-:हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र के गांव गढ़ी सिंघा में मंगलवार को एक भीषण आग लगने की घटना सामने आई। आग की शुरुआत खेतों से हुई और देखते ही देखते पास के जंगल तक फैल गई, जिससे कई एकड़ क्षेत्र प्रभावित हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर...
Summer Express - भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

भोरंज में घरेलू झगड़े ने लिया दुखद मोड़, बीच-बचाव करने आई बुजुर्ग महिला की मौत

Summer express /हमीरपुर, 28 अप्रैल -: थाना भोरंज क्षेत्र के गांव लजयाणी में एक पारिवारिक विवाद ने बेहद दुखद रूप ले लिया। पिता और पुत्र के बीच हुई कहासुनी के दौरान बीच-बचाव करने आई 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला रतनी देवी की गिरने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की...
Summer Express - करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

करनाल में पार्किंग में भीषण आग, तीन वाहन जले; ट्रांसफार्मर के पास कूड़ा बना हादसे की वजह

Summer express/करनाल -: करनाल के क्लब मार्केट क्षेत्र में अचानक लगी आग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पार्किंग के पास पड़े कूड़े में उठी चिंगारी ने कुछ ही देर में भयंकर रूप ले लिया और वहां खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय मौके पर काफी संख्या में लोग और...
Summer Express - हमें नगर निगम से बाहर करो,नहीं तो करेंगे चुनावों का बहिष्कार, नहीं बनने देंगे किसी का प्रत्याशी

हमें नगर निगम से बाहर करो,नहीं तो करेंगे चुनावों का बहिष्कार, नहीं बनने देंगे किसी का प्रत्याशी

Summer express/मंडी, धर्मवीर – : एक तरफ राजनीतिक दल नगर निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटे हुए हैं तो दूसरी तरफ उन क्षेत्रों से चुनावों के बहिष्कार की चिंगारियां भी सुलगने लग गई हैं जिन्हें पांच वर्ष पहले शहरी क्षेत्रों में शामिल किया गया था। इन्हीं में से एक क्षेत्र है नगर निगम मंडी के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.