Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईवीएम और चुनावी पारदर्शिता पर फिर उठे सवाल, हर्षवर्धन चौहान का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:हिमाचल प्रदेश में चुनावी माहौल के बीच एक बार फिर ईवीएम को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के बाद अब संसदीय कार्यमंत्री हर्षवर्धन चौहान ने भी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। चौहान ने दावा किया कि देश में हो रहे चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष नहीं हैं और इसमें कई स्तरों पर गड़बड़ी की आशंका है।

हर्षवर्धन चौहान ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग सहित कई केंद्रीय एजेंसियां केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रही हैं। चौहान ने कहा कि ईवीएम के जरिए चुनाव कराए जाने पर भरोसा कम होता जा रहा है और कई देशों ने अब बैलेट पेपर प्रणाली को फिर से अपनाना शुरू कर दिया है। उन्होंने ईवीएम हैकिंग की संभावना से भी इनकार नहीं किया और इसे लोकतंत्र के लिए चिंताजनक बताया।हालांकि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने अलग रुख अपनाया। चौहान ने कहा कि चुनाव हारने के बाद पद पर बने रहना लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ है और उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए।

नगर निगम चुनावों को लेकर चौहान ने कांग्रेस पार्टी की स्थिति मजबूत बताई। उनका कहना है कि पार्टी ने इस बार जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है और जहां बगावत की स्थिति है, वहां नेताओं को मनाने की कोशिश जारी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी में कांग्रेस से ज्यादा आंतरिक असंतोष देखने को मिल रहा है।सोलन नगर निगम चुनाव के प्रभारी बनाए गए चौहान ने भरोसा जताया कि कांग्रेस इस बार बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने शिमला के भराड़ी क्षेत्र में लगे धमकी भरे पोस्टरों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। चौहान ने कहा कि ऐसी घटनाएं शरारती तत्वों द्वारा की जाती हैं और पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे अफवाहों से बचें और घबराएं नहीं।उद्योगों के पलायन के मुद्दे पर भी चौहान ने विपक्ष के आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि हिमाचल से कोई बड़ा उद्योग बाहर नहीं गया है। यदि छोटे उद्योग कहीं स्थानांतरित हो रहे हैं, तो इसके पीछे कई व्यावहारिक कारण हो सकते हैं। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व की भाजपा सरकार के दौरान भी ऐसी स्थिति देखी गई थी।चौहान ने बताया कि राज्य सरकार नई औद्योगिक नीति के जरिए निवेशकों को आकर्षित करने का प्रयास कर रही है, जिससे प्रदेश में रोजगार और विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.